एक्सप्लोरर

एंटीलिया के पास स्कॉर्पियो खड़ी करवाने के बाद मुंबई कमिश्नर ऑफिस में खड़ी की गई इनोवा कार, फ़ोटो से हुआ खुलासा

एंटिलिया केसः जांच में पता चला कि उस गाड़ी पर पुलिस इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद लिखवाया गया ताकि किसीको किसी तरह का शक न हो.

मुंबईः एंटिलिया केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. अबतक कहा जा रहा था कि इनोवा गाड़ी जिसका इस्तेमाल एंटीलिया कांड में किया गया है वो कमिश्नर ऑफिस में खड़ी होती थी, एपीबी न्यूज को उसी इनोवा गाड़ी का एक फोटो मिला है जिसमे यह साफ दिखाई दे रहा है कि वही गाड़ी मुंबई पुलिस कमिश्नर के हेडक्वार्टर की पार्किंग में खड़ी है.

एनआईए के सूत्रों की माने तो लगभग 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद पता चला कि इनोवा गाड़ी जिसका इस्तेमाल एंटीलिया के बाहर स्कॉर्पियो खड़ी करने के मामले में इस्तेमाल किया गया वो मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस में आकर खड़ी हुई थी.

आसान नही था गाड़ी पकड़ना

एनआईए के एक अधिकारी ने बताया कि जब हमे पता चला कि वह इनोवा गाड़ी कमिश्नर ऑफिस में खड़ी है इसके बाद एक सीक्रेट ऑपेरशन किया गया. जिसके तहत एक ऑफिसर को अंदर भेजा गया और उसे कहा गया अंदर जितनी इनोवा खड़ी है उसके वीडियो रिकॉर्ड कर लें.

इसके बाद अंडरकवर ऑफिसर कमिश्नर ऑफिस में गया और उसने छुपे कैमरे से इनोवा गाड़ी की फुटेज रिकॉर्ड की. वीडियो को सीसीटीवी में दिख रही गाड़ी से मैच करके देखा गया तब जाकर एनआईए इस निष्कर्ष पर पहुंची की यह वही गाड़ी है.

टाइमलाइन

ठाणे से वो इनोवा कार 1 बजकर 20 मिनट पर मुलुंड टोल नाका पार कर मुम्बई आती है. (उस समय गाड़ी का नंबर MH04AN**** था)

जिसके बाद प्रियदर्शनी के पास पहले से खड़ी स्कॉर्पियों गाड़ी से रात करीब 1 बजकर 40 मिनट पर मिलती है.

फिर दोनों गाड़ी एक दूसरे के पीछे चलते हुए करीब 2 बजकर 18 मिनट पर मुकेश अम्बानी के बंगले के पास पहुँचती है जहां पर 20 जिलिटीन के साथ स्कॉर्पियो को खड़ा किया जाता है.

फिर दोनों ड्राइवर इनोवा में बैठकर वहां से फरार हो जाते हैं.

इसके बाद रात 3 बजकर 05 मिनट पर इनोवा मुलुंड टोल नाका पार करती है. (उस समय गाड़ी का नंबर MH04AN**** था)

इसके बाद वही इनोवा गाड़ी नंबर प्लेट बदलकर वापस से एंटीलिया के पास आता है और अपनी पहचान छुपाने के लिए पीपीई किट पहना होता है.

वो इनोवा फिर से सुबह करीब 4 बजकर 3 मिनट पर मुलुंड टोल पार कर मुम्बई आती है. (उस समय गाड़ी का नंबर MH10AZ**** था)

इसके बाद 4 बजकर 35 मिनट पर इनोवा गाड़ी का ड्राइवर उस जगह पहुचता है जहां पर स्कॉर्पियो गाड़ी खड़ी की थी.

संदिग्ध ने स्कॉर्पियो गाड़ी की जांच करता है और फिर सुबह करीब 5 बजकर 18 मिनट पर मुलुंड टोल पार वापस ठाणे की ओर चला जाता है.

इतने नंबर प्लेट बदलने के बावजूद कैसे हुई इनोवा की पहचान

एनआईए के सूत्रों की माने तो जिस समय इनोवा कार (उस समय गाड़ी का नंबर MH04AN**** था) मुम्बई में पहली बार आई उस समय एक फुटेज में एजेंसियों को उस गाड़ी के पीछे के नंबर प्लेट के नीचे एक प्लास्टिक स्टिकर नजर आया था जो कि डेंट मार्क छुपाने के लिए लगाया गया होगा.

और जिस समय वो इनोवा (उस समय गाड़ी का नंबर MH10AZ**** था) दुबारा मुम्बई में आई उस समय भी गाड़ी के पीछे के नंबर प्लेट के नीचे एक प्लास्टिक का स्टिकर नजर आया था.

एंटीलिया केसः सचिन वाजे और मनसुख हिरेन के बीच मर्सिडीज़ कार में 9 मिनट की हुई थी मीटिंग- सीसीटीवी से हुआ खुलासा 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
एजेंट के जाल में फंसी महिला मस्कट में 25 दिनों तक रही कैद, फिर एक कॉल और ऐसे लौटी भारत
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
पाक में सेना के हेडक्वार्टर पर फायरिंग में सुरक्षाकर्मी की मौत, हमलावर को भी मार गिराया
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget