एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल: BJP बोली- तृणमूल का शासन सुशासन नहीं, आतंक का राज है

दिलीप घोष ने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि राज्य सरकार लोगों को अच्छी शासन-व्यवस्था मुहैया कराने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को आतंकित करने में ज्यादा दिलचस्पी रखती है.’’

कोलकाता: पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस का ध्यान राज्य के लोगों को अच्छी शासन-व्यवस्था मुहैया कराने से ज्यादा राजनीतिक विरोधियों को आतंकित करने पर केंद्रित है. घोष की यह टिप्पणी पूर्व मिदनापुर जिले में कल उनकी कार पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए हमले के बाद आयी है. हालांकि ममता बनर्जी की अगुवाई वाली तृणमूल कांग्रेस ने इस आरोप से इंकार किया है. घोष ने कहा, ‘‘यह पहली बार नहीं है जब मुझ पर तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने हमला किया है. इससे पहले भी हमारे पार्टी के कार्यकर्ताओं पर हमले की घटनाएं हुई हैं, उनकी हत्याएं की गईं और उन्हें घर छोड़ने पर मजबूर किया गया.’’ उन्होंने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि राज्य सरकार लोगों को अच्छी शासन-व्यवस्था मुहैया कराने के बजाय राजनीतिक विरोधियों को आतंकित करने में ज्यादा दिलचस्पी रखती है.’’  राज्य बीजेपी प्रमुख ने कहा कि पिछले महीने बांकुरा जिले के खत्रा में भी उनकी कार पर हमला हुआ था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई. उन्होंने कहा कि राज्य में पुलों का ध्यान ठीक तरीके से नहीं रखा जा रहा है. वह ढह रहे हैं और हाल का मामला माजेरहाट पुल का है. शहर के कई पुराने बाजार आग की वजह से तबाह हो चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल अच्छी शासन व्यवस्था नहीं मुहैया करा सकती. वह विरोधी नेताओं पर हमले करने के लिए तत्पर रहती है. ऐसे कायरतापूर्ण हमले का कोई परिणाम नहीं निकलेगा क्योंकि बंगाल के लोगों ने तृणमूल के खिलाफ अपना मन बना लिया है.’’ घोष ने ‘अगला प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने के लिए’ मुख्यमंत्री पर तंज कसा और कहा कि उन्हें राज्य के लोगों से जुड़े मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए. इस बीच, राज्य बीजेपी और पार्टी के महिला मोर्चा ने मंगलवार को घोष की कार पर हमले के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों में रैलियों का आयोजन किया. उत्तरी कोलकाता के उल्टाडांगा में आयोजित एक रैली में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ममता बनर्जी का पुतला भी जलाया.

देश और दुनिया की बड़ी खबरें देखें-

यह भी पढ़ें-

मोहन भागवत का BJP विरोधियों को जवाब, कहा- ‘नागपुर से नहीं चलती सरकार, मांगने पर ही देते हैं सलाह’

पिता की लाश पर रोते बच्चे के लिए पसीजा लोगों का दिल, ट्विटर कैंपेन से जुटाए गए ₹ 26 लाख

राफेल सौदाः कांग्रेस ने मोदी सरकार से पूछा- अगर विमान UPA से सस्ता खरीदा तो 126 के बजाए 36 ही क्यों?

करतारपुर कॉरीडोर पर सिद्धू और बीजेपी आमने-सामने, हरसिमरत कौर ने साधा निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget