एक्सप्लोरर

KMC चुनाव: हाईकोर्ट ने खारिज की सशस्त्र बलों की तैनाती की मांग, BJP ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख

Kolkata Municipal Corporation Elections: कोलकाता नगर निगम का चुनाव 19 दिसंबर को होने हैं. बंगाल बीजेपी ने चुनाव में हिंसा की आशंका व्यक्त करते हुए केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की थी.

Kolkata Municipal Corporation Elections: कलकत्ता हाईकोर्ट (Calcutta High Court) ने बीते दिन कोलकाता नगर निगम चुनाव में केंद्रीय बल को तैनात करने की बीजेपी की याचिका को खारिज कर दी थी. अब पश्चिम बंगाल बीजेपी ने कोलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. मामले को 18 दिसंबर की सुबह तत्काल सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट के अवकाश रजिस्ट्रार (Vacation Registrar) के समक्ष रखा जा सकता है.

कोलकाता नगर निगम का चुनाव 19 दिसंबर को होने हैं. बंगाल बीजेपी ने चुनाव में हिंसा की आशंका व्यक्त करते हुए केंद्रीय बल की तैनाती की मांग की थी. गुरुवार को कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस मांग को पूरी तरह से खारिज कर दी. वहीं, इस बार कोलकाता नगर निगम चुनाव में किसी तरह की गड़बड़ी होने से रोकने को लेकर राज्य चुनाव आयोग के साथ ही राज्य प्रशासन पूरी तरह तत्पर है. 

चुनाव आयोग के मुताबिक, कोलकाता नगर निगम चुनाव को लेकर सभी सीमा क्षेत्रों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं. वहीं, नाका चेकिंग बढ़ाने को कहा गया है. कोलकाता नगर निगम चुनाव के दौरान सभी प्रकार के सुरक्षा के उपाय आयोग कर रहा है.

आयोग की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि बाहर से अपराधी न आ सकें, इसके लिए पुलिस की ओर से विशेष निगरानी बरती जाए. चुनाव के दिन करीब 23 हजार पुलिसकर्मी सक्रिय रहेंगे. इसके अलावा कोलकाता पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी चुनाव की प्रक्रिया के दौरान हर क्षेत्र में नजर रखेंगे. 

ये भी पढ़ें-

ABP C-Voter Survey: क्या योगी से नाराज हैं और बदलना चाहते हैं सरकार? जानिए क्या बोली यूपी की जनता

North Korea: किम जोंग उन ने 11 दिनों तक आखिर क्यों लगाया हंसने और शराब पीने पर बैन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
'सत्ता में रहते शहीदों और...', संजय निषाद का अखिलेश यादव पर तंज
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
एक फिल्म के लिए 50 करोड़ से ज्यादा चार्ज करते हैं यश? कभी थिएटर में पैसों के लिए पोंछा लगाते थे
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget