एक्सप्लोरर

मीट प्रोडक्शन में नंबर वन हुआ पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश को छोड़ा पीछे

West Bengal: पश्चिम बंगाल में मांस, अंडे और दूध उत्पादन उत्पादन में वृद्धि हुई है. बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिस्टिक्स 2024 में ये जानकारी सामने आई है.

West Bengal: पश्चिम बंगाल भारत में मांस के शीर्ष उत्पादक के रूप में आगे आया है. केंद्र द्वारा प्रकाशित बेसिक एनिमल हसबेंडरी स्टैटिस्टिक्स 2024 के अनुसार, पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय उत्पादन में 12.6% का योगदान देता है. इस उपलब्धि का श्रेय मुख्य रूप से राज्य में मजबूत पोल्ट्री उत्पादन को जाता है. उत्तर प्रदेश (12.3%), महाराष्ट्र (11.3%), तेलंगाना (10.8%) और आंध्र प्रदेश (10.4%) को पीछे छोड़ दिया. 

राज्य ने 20 प्रमुख पशुधन उत्पादक राज्यों के बीच मांस उत्पादन में 10.9% की प्रभावशाली वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की, जो राष्ट्रीय औसत 4.9% से काफी ज्यादा है. सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर इस न्यूज को शेयर करते हुए खुशी जाहिर की है.

सीएम ममता बनर्जी ने जाहिर की खुशी 

सोशल मीडिया पर सीएम ममता बनर्जी ने इस उपलब्धि को शेयर करते हुए खुशी जाहिर की. उन्होंने लिखा, मुझे यह जानकर खुशी हुई कि बंगाल भारत का सबसे अधिक पशु प्रोटीन उत्पादक राज्य बन गया. हमने उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य को भी पीछे छोड़ दिया. भारत सरकार ने भी इसे माना है और बंगाल की जनता की सराहना की है. 

सीएम ममता बनर्जी ने बताया कि इस रिपोर्ट के अनुसार,  बंगाल में प्रति व्यक्ति मांस की उपलब्धता 13.1 किलोग्राम है, जो प्रमुख पशुधन उत्पादक राज्यों में सबसे अधिक है. 

दूध उत्पादन में भी हुई वृद्धि

बंगाल में दूध उत्पादन में भी प्रगति की है. राज्य में 9.7% की उच्चतम वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की गई है, जबकि देश की औसत वृद्धि दर 3.7% है. दूध उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि वाले अन्य राज्यों में झारखंड, छत्तीसगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश शामिल हैं. 

इसके अलावा बंगाल ने अंडे के उत्पादन में 18% वार्षिक वृद्धि दर्ज की, जो राष्ट्रीय औसत 3.1% से कहीं अधिक है. बंगाल में प्रति व्यक्ति अंडे की उपलब्धता 2023-24 में 164 तक पहुंच गई, जबकि तेलंगाना प्रति व्यक्ति 483 अंडे के साथ सबसे आगे है.

पशुपालन और डेयरी विभाग की रिपोर्ट आई सामने

भारत सरकार के पशुपालन और डेयरी विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 2022-23 में बंगाल ने अंडा उत्पादन में 20.1% की उच्चतम वार्षिक वृद्धि दर हासिल की. इसके अलावा राज्य दूध उत्पादन वृद्धि में 8.6% के साथ दूसरे स्थान पर रहा. 

2022-23 में बंगाल भारत में मांस का दूसरा सबसे बड़ा उत्पादक भी था, जो राष्ट्रीय उत्पादन का लगभग 12% था. बंगाल अब पोल्ट्री अंडों का चौथा सबसे बड़ा उत्पादक है. राज्य अब राष्ट्रीय उत्पादन में 9.9% का योगदान देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
हिमाचल में कुदरत का कहर, सिरमौर में ढहा दो मंजिला मकान, 2 की मौत
Embed widget