एक्सप्लोरर

West Bengal Election 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का नया नारा- खेलेंगे, देखेंगे और जीतेंगे

West Bengal Election 2021 TMC Slogan: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर दावा किया कि राज्य में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि केवल तृणमूल कांग्रेस बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है.

West Bengal Assembly Polls 2021: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुक्रवार को फिर से कहा कि ‘खेला होबे, देखा होबे, जेता होबे’ यानी खेलेंगे, देखेंगे और जीतेंगे. इस तरह से उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार बनेगी. गौरतलब है कि पिछले दो बार से राज्य में टीएमसी की सरकार है.

नंदीग्राम से लड़ेंगी ममता

शुक्रवार को उम्मीदवारों एलान करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, “मुझ पर विश्वास रखो, केवल तृणमूल कांग्रेस बंगाल को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकती है. हमने कला, खेल, मीडिया और संस्कृति के क्षेत्रों से प्रतिष्ठित हस्तियों को टिकट दिये हैं. मैं नंदीग्राम विधानसभा सीट से चुनाव लड़ूंगी, जबकि शोभनदेब चट्टोपाध्याय भवानीपुर सीट से चुनाव लड़ेंगे.”

50 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवार

इस बार तृणमूल कांग्रेस ने 291 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का एलान किया है. तीन सीटों पर अपने उम्मीदवार नहीं उतारे हैं. सीएम ममता ने कहा कि हमारी लिस्ट में 50 महिला उम्मीदवार हैं और 42 मुस्लिम कैंडिडेट्स को टिकट दिया गया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 23-24 मौजूदा विधायकों को उम्र और अन्य कारणों से इस बार चुनाव मैदान में नहीं उतारा गया है. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए आरजेडी, समाजवादी पार्टी, शिवसेना के बाद तृणमूल कांग्रेस को जेएमएम और एनसीपी का भी समर्थन मिला है.

पश्चिम बंगाल में कब-कब होगी वोटिंग?

बंगाल में 294 सीटों के लिए आठ चरणों में वोटिंग होगी. 27 मार्च को पहले चरण के लिए मतदान होंगे. पहले चरण में 38 सीटों पर वोटिंग होगी. दूसरे चरण का मतदान 1 अप्रैल को होगा, इसके तहत 30 सीटों पर लोग वोट डालेंगे. तीसरे चरण की वोटिंग के लिए 6 अप्रैल का दिन तय किया गया है, जहां 31 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. 10 अप्रैल को चौथे चरण में 44 सीटों पर वोटिंग होगी. पांचवें चरण का चुनाव 17 अप्रैल को होगा, जहां 45 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. इसके अलावा 22 अप्रैल को छठे चरण में 41 सीटों, 26 अप्रैल को सातवें चरण के तहत 36 सीटों तो वहीं आखिरी और आठवें चरण में 35 सीटों पर वोटिंग होगी. नतीजे 2 मई को घोषित किए जाएंगे.

मिथुन चक्रवर्ती बीजेपी में होंगे शामिल, 7 मार्च को पीएम मोदी की रैली में रहेंगे मौजूद 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर कीर्ति आजाद बोले- 'पप्पू यादव ने जो किया वो...'
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
बंगाल CM की जान को खतरा! अब बुलेटप्रूफ गाड़ी से चलेंगे शुभेंदु अधिकारी
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
LIVE: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, स्पीकर ओम बिड़ला बोले- 'ये ठीक नहीं'
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग
हाई कोर्ट में 30 साल में 80 हजार, SC में 10 साल में 10 हजार केस पेंडिंग

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
बृजभूषण शरण सिंह से जज ने कही ये बात, भावुक नजर आए BJP नेता
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget