एक्सप्लोरर

पश्चिम बंगाल चुनावः ममता बनर्जी को मिला केजरीवाल, उद्धव और हेमंत का साथ, समर्थन के बाद टीएमसी ने क्या कहा?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी को कई पार्टियों का समर्थन मिल गया है. पार्टियों के समर्थन के लिए ममता बनर्जी ने सभी को धन्यवाद दिया है.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रसे को कई राजनीतिक दलों का समर्थन मिल गया है. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, महाराष्ट्र की सत्तारूढ़ पार्टी शिवसेना और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए ममता बनर्जी को अपना समर्थन दिया है. अपना समर्थन देते हुए शिवसेना ने कहा कि हमारी पार्टी पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी. राज्य की राजनीति में शिवसेना टीएमसी के साथ खड़ी रहेगी. शिवसेना के इस फैसले के बाद टीएमसी ने कहा कि हम उनके फैसले का स्वागत करते हैं. शिवसेना के इस कदम से पश्चिम बंगाल में टीएमसी और मजबूत होगी.

समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए ममता बनर्जी ने कहा, ''मैं आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को समर्थन देने के लिए धन्यवाद देती हूं.''

टीएमसी को समर्थन देने को लेकर संजय राउत ने कहा, ''बहुत लोग यह जानना चाहते थे कि बंगला के रण में शिवसेना उम्मीदवार उतारेगी या नहीं. तो उन सभी लोगों को मैं बता दूं कि इस संबंध में हमने पार्टी के प्रमुख उद्धव ठाकरे से चर्चा की और इस फैसले पर पहुंचे कि राज्य में शिवसेना प्रत्याशी नहीं उतारेगी और टीएमसी को अपना समर्थन देगी.''

तेजस्वी भी साथ देने का कर चुके हैं एलान

राउत ने कहा, ''ममता बनर्जी के खिलाफ मनी, मसल और मीडिया का उपयोग किया जा रहा है. जब पश्चिम बंगाल चुनाव को देखता हूं तो यहां ममता बनर्जी बनाम 'ऑल' का चुनाव है. इस कारण शिवसेना ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी को अपना समर्थन देगी.''

बता दें कि राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तेजस्वी यादव ने पहले ही एलान कर दिया था कि उनकी पार्टी बंगाल चुनाव में ममता बनर्जी को सपोर्ट करेगी. उनके इस फैसले के बाद कई दलों ने अपना समर्थन दिया है.

कितनी सीटों पर टीएमसी लड़ेगी चुनाव

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने अपने 291 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. जबकि तीन सीटों पर सहयोगी पार्टी चुनाव लड़ेगी. सीएम ममता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया है कि वह इस बार नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ेंगी.

कब है चुनाव

पहले चरण में पश्चिम बंगाल की 294 में से 30 सीटों पर 27 मार्च को वोट डाले जाएंगे. वहीं, दूसरे चरण में 30 सीटों पर एक अप्रैल को, तीसरे चरण में 31 सीटों पर 6 अप्रैल को, चौथे चरण में 44 सीटों पर 10 अप्रैल को, पांचवे चरण में 45 सीटों पर 17 अप्रैल को, छठे चरण में 43 सीटों पर 22 अप्रैल को, सातवें चरण में 36 सीटों पर 26 अप्रैल को और आठवें चरण में 35 सीटों पर 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे. नतीजों की घोषणा दो मई को होगी.

TMC List 2021: ममता बनर्जी ने 50 महिला और 42 मुस्लिम उम्मीदवारों को दिया टिकट 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
सलमान खुर्शीद से अधीर रंजन तक..., पैलेट गन मामले पर FIR के बाद किसने क्या कहा?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
यमन-सोमालिया के पास अगवा जहाजों पर 22 भारतीय मौजूद, सरकार बोली- सभी सुरक्षित
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget