एक्सप्लोरर

Weather Updates: दिल्ली के तापमान में हुई थोड़ी बढ़त पर कल शीतलहर चलने का अनुमान

दिल्ली में आज तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और टेंपरेचर 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी में रविवार को शीतलहर चलने का अनुमान है. वहीं, कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप जारी है. श्रीनगर में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है.

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में आज तापमान में थोड़ी वृद्धि दर्ज की गई हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक रविवार को तापमान में फिर गिरावट आने की संभावना है. आज यहां का तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.दिल्ली में शुक्रवार को शीतलहर चली और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम रहा और चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. रविवार को भी शीतलहर चलने का अनुमान है.

मैदानी इलाकों में जब न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक गिर जाता है तो विभाग शीतलहर की घोषणा करता है और जब मैदानी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस या उससे भी नीचे चला जाता है तो वह भयंकर शीतलहर की स्थिति होती है.

नववर्ष के पहले दिन दर्ज हुआ था सबसे कम तापमान मंगलवार और गुरुवार को मैदानी क्षेत्र में सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा चलने के कारण न्यूनतम तापमान क्रमश: 2.1 और 3.8 डिग्री रहा था. नववर्ष के पहले दिन दिल्ली का न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो बीते 15 वर्ष में सबसे कम था.

इधर, कश्मीर में शीत लहर का प्रकोप जारी इधर, कश्मीर में आज भी शीतलहर का प्रकोप जारी रहा और घाटी में न्यूनतम तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे रहा.जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में तापमान शून्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जो इससे पूर्ववर्ती रात के शून्य से 7.7 डिग्री सेल्सियस नीचे के तापमान से थोड़ा अधिक है. अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर में बारामूला के गुलमर्ग स्कीइंग स्थल पर न्यूनतम तापमान शून्य से 10 डिग्री नीचे रहा जो उसकी पिछली रात के तापमान शून्य से 11.5 डिग्री नीचे से अधिक है.

पेयजल पाइपों में जमी बर्फ दक्षिण कश्मीर में पहलगाम पर्यटन स्थल पर पारा शून्य के 12.5 डिग्री नीचे तक चला गया जो उसकी पिछली रात के तापमान शून्य से 12 डिग्री नीचे से कम था. कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.7 डिग्री नीचे और कोकरनाग में शून्य से 10.9 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. पारे में गिरावट से जलाशयों में तथा घाटी के कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति लाइनों में पानी बर्फ बन गया है.

अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान के जमाव बिंदू के नीचे रहने की ही संभावना है क्योंकि मौसम वैज्ञानिकों ने दो फरवरी को घाटी में पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना व्यक्त की है.

कश्मीर में जारी है चिल्लई-कलां का दौर कश्मीर फिलहाल ‘चिल्लई-कलां’ की गिरफ्त में है. यह 40 दिन का ऐसा दौर होता है जब पूरे क्षेत्र में शीतलहर चलती है और तापमान काफी गिर जाता है. प्रसिद्ध डल झील समेत जलाशयों में पानी बर्फ बन जाता है. इस दौरान ज्यादातर क्षेत्रों खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में खूब बर्फबारी होती है

कश्मीर में चिल्लई-कलां का दौर 21 दिसंबर को शुरू होता है और उसका समापन 31 जनवरी को होता है. उसके बाद भी घाटी में शीतलहर जारी रहती है क्योंकि फिर 20 दिन के ‘चिल्लई-खुर्द’ और 10 दिन के ‘चिल्लई-बच्चा’ का दौर आता है.

यह भी पढ़ें

Delhi Blast: चलती कार से इजरायल एंबेसी के पास एक पैकेट फेंक कर चले गए थे आंतकी, पुलिस की छापेमारी जारी

इजराइल एम्बेसी के नजदीक हुए ब्लास्ट के मामले एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, अमित शाह ने ली अहम बैठक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
चंदा चोरी पर चंपत राय का इस्तीफा, जानें कांग्रेस की क्या है पहली प्रतिक्रिया
SIR पर असदुद्दीन ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
SIR पर ओवैसी ने BRS को लगाई लताड़, PRC पर भी घेरा, बोले- 'एक दशक तक सत्ता में रहने के बावजूद...'
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
NSUI Elections: पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान
पेपर लीक विवाद के बाद NSUI का मास्टर प्लान! देशभर में संगठनात्मक चुनाव की तैयारी, समझें पूरा प्लान

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget