एक्सप्लोरर

इजराइल एम्बेसी के नजदीक हुए ब्लास्ट के मामले एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज, अमित शाह ने ली अहम बैठक

शुक्रवार शाम को इजराइल एम्बेसी के बाहर आईईडी ब्लास्ट हुआ. इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एक्टिव हो गए हैं. अमित शाह ने शाम को ही खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की.

नई दिल्ली: शुक्रवार को इजराइल एम्बेसी के नज़दीक हुए ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने जांच तेज कर दी है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इजराइल एम्बेसी के नजदीक हुए ब्लास्ट के मामले एक्सप्लोसिव एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की है. इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी इस मामले में एक्टिव हो गए हैं और उन्होंने आला अधिकारियों के साथ मीटिंग की.

दिल्ली में इजराइल एम्बेसी के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद गृह मंत्री अमित शाह ने अहम बैठक ली. अमित शाह के साथ हुई इस बैठक में सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के आला अधिकारी मौजूद रहे. दिल्ली पुलिस को इस मामले में जल्द अपनी तफ्तीश पूरा करने के निर्देश मिले है. इसके साथ ही खुफिया एजेंसियों को हर संभव मदद दिल्ली पुलिस को मुहैया करवाने का आदेश भी दिया गया.

बता दें कि दिल्ली में शुक्रवार की शाम को इजराइली दूतावास के बाहर कम तीव्रता वाला आईईडी विस्फोट हुआ. अधिकारियों ने बताया कि भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने अपने इजराइली समकक्ष मीर बेन शब्बात से बात की और इजराइली दूतावास के नजदीक बम विस्फोट के बाद की स्थिति और चल रही जांच से उन्हें अवगत कराया.

विदेश मंत्री एस जयशंकर भी इस मामले में मोर्चा संभाल चुके हैं. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अपने इजराइली समकक्ष गाबी अशकेनजी से बात की और उन्हें राजनयिकों एवं दूतावास को पूरी सुरक्षा देने का विश्वास दिलाया.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इस मामले में भारत पर पूरा भरोसा जताया है. इजरायल के पीएम बेंजामिन का कहना है कि पूरा भरोसा है भारत उनके अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगा.

दिल्ली में दूतावास के नजदीक हुए विस्फोट पर बोले इजरायल के पीएम नेतन्याहू- पूरा भरोसा है, भारत इजरायलियों की करेगा सुरक्षा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget