एक्सप्लोरर

दिल्ली में ठंड से राहत नहीं, जारी हैं बर्फीली हवाएं और कोहरे का कोहराम

दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज सुबह 5:30 बजे तक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम 18.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है.

दिल्लीः दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरा और शीतलहर के साथ कपकपान वाली ठंड कायम है. मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल ठंड कम होने के कोई आसार नहीं हैं. मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक जा सकता है. कश्मीर में ताजा बर्फबारी की संभावना जताई गई है साथ ही केदारनाथ धाम में बर्फबारी की वजह से तीन फीट तक बर्फ जमा है. उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आने वाले दिनों में बारिश की आशंका है लिहाज़ा उत्तरी राज्यों का सीधा असर दिल्ली में भी देखने को मिल सकता है और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है.

दिल्ली का न्यूनतम तापमान आज सुबह 5:30 बजे तक 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया वहीं अधिकतम 18.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है. शीत लहर के साथ तीव्र हवाओं की गति 15-20 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है. साथ ही शाम में घना कोहरा रहने की आशंका है. फिलहाल आने वाले हफ्ते में बारिश का अनुमान नहीं बना है लेकिन फिर भी कोहरे और ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.

मौसम विभाग द्वारा जारी दिल्ली एनसीआर का एक हफ्ते का ताज़ा अपडेट

22 जनवरी- न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है वहीं अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त घना कोहरा हो सकता है.

23 जनवरी- एक डिग्री सेल्सियस यानि कि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है वहीं अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं यानि 20 डिग्री सेल्सियस ही बना रहने की आशंका है, हल्के बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहने के साथ हवा की तीव्रता 20-25 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की आशंका है.

24 जनवरी- न्यूनतम तापमान 6 डिग्री वहीं अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के वक्त दिल्ली के बाहरी इलाकों में हल्का और कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की आशंका है.

25 जनवरी- न्यूनतम और अधिकतम तापमान में कुछ अंकों/डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है. अनुमान जताया गया है कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा,हल्का कोहरा रह सकता है, आसमान साफ रहेगा सुबह के वक्त दिल्ली के बाहरी इलाकों में बेहद घना कोहरा और शीत लहर चल सकती है.

26 जनवरी- अनुमान जताया गया है कि न्यूनतम तापमान 5 डिग्री वहीं अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, आसमान साफ रहेगा लेकिन सुबह के वक्त हल्का कोहरा हो सकता है वहीं दिल्ली के बाहरी इलाकों घना कोहरा हो सकता है.

जम्मूः लगातार लुढ़क रहा है पारा, घने कोहरे के कारण बॉर्डर पर जवानों को निगरानी करने में हो रही हैं दिक्कतें 

सरकार का दावा, ' दुनिया में कोरोना वैक्सीन का सबसे कम साइड इफेक्ट्स भारत में है' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
बंगाल के CM शुभेंदु को मारने की रची साजिश! जैश का आतंकी गिरफ्तार
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
पत्नी पायल संग शादी खत्म करने के लिए SC पहुंचे उमर अब्दुल्ला, कपिल सिब्बल बोले- 'दोनों...'
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Medicine Storage In Monsoon: बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
बारिश में खराब हो सकती हैं दवाएं! जानें मानसून में मेडिसिन स्टोर करने का सही तरीका
Embed widget