एक्सप्लोरर

Weather Updates: केरल और बंगाल में भारी बारिश की आशंका, रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी

केरल में 21 सितंबर तक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण रविवार से समूचे पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है.

तिरूवनंतपुरम: मौसम विभाग ने केरल के इडुक्की, कन्नूर और कसारगोड जिलों में आज भारी बारिश का अनुमान व्यक्त किया है. इसके बाद विभाग ने 'रेड अलर्ट' जारी किया है और अब अधिकारी एहतियातन लोगों को सुरक्षित इलाके में भेजने की तैयारी कर रहे हैं. वहीं, बंगाल की खाड़ी में बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल में भी आज बारिश की संभावना है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 सितंबर को उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी और पास के इलाके में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है और इसके प्रभाव में केरल में 21 सितंबर तक बारिश और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है.

पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर हो रही है भारी बारिश

प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से कई स्थानों पर भारी बारिश हो रही है. मौसम विभाग की सुबह की रिपोर्ट के अनुसार कल कोझीकोड जिले के वडाकरा में 10 सेमी बारिश हुयी है, जबकि कसारगोड जिले के होसदुर्ग में नौ सेमी, कन्नूर के तालिपराम्बु और कसारगोड के कुडुलू में सात-सात सेमी बारिश दर्ज की गयी है.

प्रदेश के आठ जिलों में शनिवार को और छह जिलों में रविवार को ऑरेंज अलर्ट (भारी से बाहुत भारी बारिश की चेतावनी) जारी किया गया है. सूत्रों ने बताया कि अलर्ट को देखते हुये, नौसेना, भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टरों, पुलिस, दमकल बलों को किसी भी आपात स्थिति के मद्देनजर तैयार रहने के लिये कहा गया है.

रात के दौरान बारिश के तेज होने की संभावना

उन्होंने बताया कि जिन जिलों में रेड एवं आरेंज अलर्ट जारी किये गये हैं, वहां आपदा के लिहाज से संवेदनशील इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर शिविरों में भेजा जाएगा. रात के दौरान बारिश के तेज होने की संभावना है और इसके मद्देनजर भूस्खलन और मिट्टी धंसने वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को एहतियात के तौर पर दिन के समय ही सुरक्षित स्थानों पर ले जाया जायेगा.

केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा है कि पहाड़ी क्षेत्रों में शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक रात के दौरान आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया है. मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की चेतावनी दी गयी है, क्योंकि 40 से 45 किलोमीटर प्रतिघंटे की गति से हवा चलने की संभावना है.

पश्चिम बंगाल में बारिश संभव

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे कम दबाव के क्षेत्र के कारण रविवार से समूचे पश्चिम बंगाल में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कहा कि कम दबाव के क्षेत्र के उत्तर में गंगीय पश्चिम बंगाल में बढ़ने की संभावना है जिससे तटीय क्षेत्रों और इससे लगे जिलों पूर्वी मिदनापुर, दक्षिण और उत्तर 24 परगना, हावड़ा, कोलकाता और हुगली में भारी बारिश होगी.

इसके कारण बीरभूम के कुछ इलाकों, पूर्वी और पश्चिमी मिदनापुर और झारग्राम जिले में सोमवार से भारी से बेहद भारी बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा है कि बारिश बुधवार तक जारी रह सकती है. मौसम विभाग ने मछुआरो को 20 से 22 सितंबर तक समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
भारत आ रहा ईरानी तेल से भरा जहाज चीन की ओर क्यों मुड़ा? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
कहीं हिंदुत्व तो कहीं स्थानीय पहचान... बंगाल, असम से लेकर तमिलनाडु तक, इन मुद्दों पर होगा चुनाव 
कहीं हिंदुत्व तो कहीं स्थानीय पहचान... बंगाल, असम से लेकर तमिलनाडु तक, इन मुद्दों पर होगा चुनाव 
हैदराबाद में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, मुर्गी चौक, पथरगट्टी और मदीना में चला विशेष अभियान
हैदराबाद में अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई, मुर्गी चौक, पथरगट्टी और मदीना में चला विशेष अभियान
Rahul Gandhi Politics: 'LDF का BJP-RSS से कनेक्शन...', केरल चुनाव से पहले राहुल गांधी का तीखा हमला
'LDF का BJP-RSS से कनेक्शन...', केरल चुनाव से पहले राहुल गांधी का तीखा हमला

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध का सबसे 'विध्वंसक' चैप्टर ! | Iran-israel War | Middle East War | Trump | abp News
Iran Israel War Update: ट्रंप का नया टारगेट सेट...पावर सेंटर पर करेंगे अटैक! | Middle East
Janhit With Chitra Tripathi: ईरान के मारे...Trump बेचारे, गुरूर..चूर-चूर! | Iran US Israel War
Khabar Filmy Hain: रोमांस से एक्शन तक... सलमान खान की 'सिकंदर' का फर्स्ट लुक आउट | Mathrubhumi
Saas Bahu Aur Saazish :Mihir-Noina की शादी का मंडप तैयार! Tulsi फोड़ेगी शादी के मंडप में सच्चाई का बम | Kyunki Saas Bhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप का कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, ईरान युद्ध के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी, क्या है पूरा मामला?
डोनाल्ड ट्रंप का कैंसिल हुआ वीकली ऑफ, ईरान युद्ध के बीच नहीं मिलेगी छुट्टी, क्या है पूरा मामला?
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
बिहार में सीएम बदलने के बाद शराबबंदी जारी रहेगी या नहीं? नीतीश कुमार के करीबी ने साफ की तस्वीर
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
गुजरात टाइटंस या राजस्थान रॉयल्स, कौन जीतेगा आज का दूसरा मैच? जानें GT और RR में कौन मारेगा बाजी
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
'आपने हनुमान के साथ शूट किया?', नन्हीं राहा 'रामायण' की शूटिंग के वक्त पूछती थीं रणबीर कपूर से ऐसे सवाल
Iran-US War: अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
अमेरिकी एयरफोर्स को तगड़ा झटका! ईरान ने A-10 फाइटर जेट मार गिराने का किया दावा
Donald Trump On Iran: ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
ट्रंप ने ईरान को फिर दिया अल्टीमेटम, होर्मुज नहीं खोला तो पावर प्लांट पर अटैक करेगा अमेरिका
UP scholarship 2025-26: यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
यूपी सरकार ने फिर खोला स्कॉलरशिप पोर्टल, ये छात्र कर सकते हैं अप्लाई
Google Vids: अब फ्री में AI से बनाएं प्रोफेशनल वीडियो, एडिटिंग भी होगी मिनटों में, जानिए तरीका
Google Vids: अब फ्री में AI से बनाएं प्रोफेशनल वीडियो, एडिटिंग भी होगी मिनटों में, जानिए तरीका
Embed widget