एक्सप्लोरर

देश में गर्मी का सितम: आज भी रेड अलर्ट जारी, कई जगह 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है तापमान

भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने के बाद लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है.लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस हो.

नई दिल्ली: जानलेवा कोरोना वायरस के बीच देश में गर्मी का भी सितम बढ़ रहा है. उत्तर भारत के कई हिस्सों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चले जाने के साथ ही मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है. विभाग ने आगाह किया है कि कुछ हिस्सों में तापमान 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच गया.

29-30 मई को बारिश पड़ने की आशंका

राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री के बीच रहा जबकि पंजाब और हरियाणा में भी लोगों को गर्मी का प्रकोप सहना पड़ा. हरियाणा के नरनौल में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं उत्तर प्रदेश में प्रयागराज 46.3 डिग्री तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. मौसम विभाग ने कहा कि उत्तर भारत के अनेक हिस्सों में 29-30 मई को धूल भरी आंधी चलने और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे लू के प्रकोप से राहत मिल सकती है.

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया कि राजस्थान में जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में लू का प्रकोप और बढ़ सकता है. हालांकि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से शुक्रवार और शनिवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर और भरतपुर में हल्की बारिश हो सकती है.

हरियाणा और पंजाब का हाल

हरियाणा के हिसार में सामान्य से चार डिग्री अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि भिवानी में 43.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. करनाल में भी 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है. पंजाब में पटियाला सबसे अधिक गर्म स्थान रहा जहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री दर्ज किया गया. अमृतसर और लुधियाना में क्रमश: 42.8 और 43.1 डिग्री दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश का हाल

उत्तरप्रदेश के वाराणसी, अयोध्या और लखनऊ मंडल में भी तापमान में तेजी से वृद्धि हुई है और राज्य के कई इलाके लू की चपेट में है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक राज्य में शुष्क मौसम के साथ लू के हालात बने रहेंगे. मौसम कार्यालय ने कहा कि पूर्वी उत्तरप्रदेश के कुछ इलाकों में बुधवार को आंधी के साथ बारिश हो सकती है.

अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस होने पर घोषित होता है रेड अलर्ट

बता दें कि यह इस गर्मी के मौसम में पहली बार है जब लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. लू की स्थिति तब घोषित की जाती है जब अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस हो और सामान्य तापमान में वृद्धि 4.5 डिग्री सेल्सियस से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक हो. मैदानी क्षेत्रों के लिए, लू की स्थिति तब होती है जब अधिकतम तापमान 45 डिग्री हो और भीषण लू उस वक्त चलती है जब यह 47 डिग्री या उससे अधिक हो.

रेड अलर्ट लोगों को आगाह करने के लिए जारी किया गया है कि वे दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक घर से बाहर न निकलें क्योंकि उस वक्त धूप की तपिश सबसे अधिक होती है. शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं और तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ के बीच कम दबाव के क्षेत्र के कारण लू से भीषण लू चलने के लिए स्थिति अनुकूल है.

यह भी पढ़ें-

Coronavirus: अमेरिकी प्रोफेसर का दावा- भारत में ऐसे ही बढ़ा संक्रमण तो जुलाई में होंगे करीब 5 लाख मामले

कोरोना का कहर: पिछले 24 घंटों में दुनियाभर में 90 हजार नए मामले सामने आए, तीन हजार की हुई मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का एक्शन, कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल गिरफ्तार
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
'शाह की चुप्पी ही...', विपक्षी नेताओं ने घेरा, राहुल से अखिलेश तक किसने क्या बोला? 
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?
संसद में FCRA बिल पेश होने पर भड़का विपक्ष, जानें प्रियंका गांधी वाड्रा ने क्या कहा?

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
‘डिलीट करें पोस्ट, मांगें माफी, नेताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर सख्त शुभेंदु
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
‘‘इटैलियन माता जी उन्हें...’’, सरकार पर हमलावर राहुल गांधी पर कंगना का बड़ा हमला
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget