एक्सप्लोरर

IMD Weather Update Tomorrow: उत्तर भारत में ठंड और सताएगी! इन राज्यों में है शीतलहर का अलर्ट, तमिलनाडु और केरल में होगी बारिश

Delhi में रविवार को न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है. सुबह आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और शहर में मध्यम कोहरा छाया रहा.

Weather Update Tomorrow: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी है. कोहरे के कारण तापमान तेजी से नीचे गिर रहा है. रविवार को तो उत्तर भारत के कई राज्यों में सूरज भी काफी कम नजर आया, जिसकी वजह से दिन में भी लोगों को काफी ठंडक महसूस हुई. इस बीच, जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में पारा शून्य से 5.8 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया, जो अब तक की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई. वहीं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरी राज्य में सुबह घना कोहर दिखाई दिया. चलिए अब आपको सोमवार यानी 26 दिसंबर के मौसम की जानकारी देते हैं.

IMD के अनुसार, सोमवार को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हल्की वर्षा/बर्फबारी की संभावना है. अगले 24 घंटों के दौरान पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में कई हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा छाने की संभावना है. इसके साथ, पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, उत्तरी राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में शीत लहर/गंभीर शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है. 

उत्तर भारत के राज्यों में तापमान

पंजाब में सोमवार को न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा. वहीं राज्य में अधिकतम तापमान दिन में 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. पंजाब से लगते हरियाणा में न्यूनतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियत तक रह सकता है. राज्य में अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है. हिमाचल में सोमवार को न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस रहेगा और बर्फबारी होगी. वहीं अधिकतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रहेगा.

उत्तर पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम

सोमवार को उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है और उसके बाद न्यूनतम तापमान में लगभग 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होगी. अगले 2 दिनों के दौरान पूर्वी भारत में 2-3 डिग्री सेल्सियस और बाद के 3 दिनों के दौरान 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. 

सौराष्ट्र और कच्छ में शीतलहर

अगले 2 दिनों के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है. पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में कोल्ड डे/गंभीर कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है. जब न्‍यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम होता है और अधिकतम तापमान में सामान्‍य के मुकाबले 4.5 डिग्री की कमी आ जाती है तो इसे कोल्‍ड-डे कहते हैं.

कहां हो सकती है बारिश? 

  • 26 दिसंबर को दक्षिण तटीय तमिलनाडु में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • 26 दिसंबर को दक्षिण केरल में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.
  • 27 दिसंबर को लक्षद्वीप द्वीप समूह में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है.

ये भी पढ़ें- Viral: 10 रुपये में ठंडे पानी में डुबकी लगा रहा ये शख्स, आप पुण्य कमाएंगे और ये पैसे... अनोखे अंदाज में करता है 'मार्केटिंग'!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
शिलॉंग में बाइक रैली में हिंसा, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की मूर्तियां तोड़ीं
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
दिमागी नक्सल पर मणिशंकर अय्यर बोले, '...तो PM मोदी से लड़ना मुश्किल'
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग
वंदे मातरम: कांग्रेस के प्रस्ताव पर भड़की BJP, कहा- आज की मुस्लिम लीग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget