एक्सप्लोरर

Weather Update Tomorrow: कड़ाके की ठंड से कांपा उत्तर भारत, इन राज्यों में हो सकती है बारिश, जानिए कल के मौसम का हाल

IMD Weather Update Tomorrow: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण शीतलहर चल रही है. जिस वजह से हाड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास हो रहा है. आइए जानते हैं कल के मौसम का हाल.

IMD Weather Update: देश के उत्तरी राज्य कड़ाके की ठंड की चपेट में हैं. मैदानी इलाकों में जहां शीतलहर (Cold Wave) के साथ-साथ घना कोहरा पड़ रहा है तो पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 19 जनवरी को हल्की/मध्यम बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना है.  

मौसम विभाग ने बुधवार (18 जनवरी) को कहा कि 19 और 20 को पंजाब और हरियाणा में और 19 जनवरी को राजस्थान में बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा 23 से 25 तारीख के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में और 23 व 24 जनवरी को दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना है. 

इन इलाकों में जारी रहेगी शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार, 19 तारीख को उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग इलाकों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है और पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तर मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. हालांकि इसके बाद शीतलहर की स्थिति में कमी आएगी. 

हिमाचल में 19 जनवरी को कई इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. जबकि 18-20 के दौरान उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार, 18-21 जनवरी के दौरान ओडिशा, असम, मेघालय और त्रिपुरा में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. 

कैसा रहेगा तापमान?

विभाग ने कहा कि 19 और 20 जनवरी को उत्तर पश्चिम भारत के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद अगले 3 दिनों तक कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा. मध्य प्रदेश में 19 तारीख की सुबह तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और उसके बाद 3-5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. 

इसके अलावा 20 तारीख तक गुजरात राज्य में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है और उसके बाद कोई महत्वपूर्ण परिवर्तन नहीं होगा. अगले 4-5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों के तापमान में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है. 

ये भी पढ़ें- 

सीरम इंस्टीट्यूट ने कोवोवैक्स को ‘हीट्रोलोगस बूस्टर’ डोज के तौर पर शामिल करने की मांग की, जानें क्या होता है ये?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
शख्स एक और सैलरी दो-दो विभागों से! सरकारी नौकरी में बड़े घोटाले का खुलासा
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद
जम्मू-कश्मीर में NH-44 पर दुर्घटना के बाद जनप्रतिनिधियों ने काफिला रोककर की मदद

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget