एक्सप्लोरर

Weather Update: मौसम फिर बदलेगा करवट, दिल्ली समेत इन राज्यों में आज हल्की बारिश की संभावना

Weather Forecast: दिल्ली में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. साथ ही, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

Weather Update: मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है. राष्ट्रीय राजधानी समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली, ओडिशा, यूपी सहित कई राज्यों में हल्की बारिश का अनुमान है. बारिश का ये दौर सोमवार तक जारी रह सकता है. बारिश के बाद इन राज्यों में तापमान में गिरावट आ सकती है. मतलब जल्द ही सर्दियों का मौसम दस्तक देने वाला है.

मौसम में ये बदलाव बंगाल की खाड़ी में बने एक सिस्टम के चलते देखने को मिल रहा है. पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार के चक्रवाती सर्कुलेशन के चलते, उस स्थान पर एक कम दबाव का क्षेत्र बन गया है. सिस्टम के पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और दक्षिण ओडिशा-उत्तर आंध्र प्रदेश के तटों तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि कम दबाव का क्षेत्र चक्रवात में परिवर्तित नहीं होगा.

दिल्ली के मौसम का हाल
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री सेल्सियस कम है. वहीं अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के मुताबिक, शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. साथ ही, न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

आंध्र प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अनुमान
आंध्र प्रदेश के उत्तरी तटीय इलाकों में भी हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. हालांकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब उत्तर आंध्र प्रदेश - दक्षिण ओडिशा के अपटतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है. इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है.

मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव के क्षेत्र के कारण, श्रीकाकुलम, विजयनगरम, विशाखात्तनम, पूर्व गोदावरी जिलों के एक या दो स्थानों पर आज भारी से अत्याधिक भारी बारिश की संभावना है. 16 अक्टूबर को पूर्व गोदावरी और विशाखापत्तनम जिलों में एक या दो स्थानों पर मूसलाधार वर्षा का अनुमान है. आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट के करीब बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य के ऊपर 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

ये भी पढ़ें-
Singhu Border Murder Case: युवक की बेरहमी से हत्या के आरोपी निहंग सिख की कोर्ट में पेशी आज, कल किया था सरेंडर

Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष बने रहेंगे सिद्धू, दिल्ली में राहुल गांधी से मुलाकात के बाद इस्तीफा वापस लिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget