एक्सप्लोरर

Weather Update: मई में गर्मी की जगह हो रही बारिश और बर्फबारी, कहीं पर कड़ाके की ठंड, जानें देशभर के मौसम का मिजाज

Weather News Today: दिल्ली, पंजाब, तेलंगाना और कर्नाटक समेत कई राज्यों में आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश के आसार हैं. वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हो रही है.

Weather Update Today: हीटवेव के अनुमान से लेकर भीषण गर्मी के पड़ने के आसारों ने लोगों के बीच खलबली मचा दी थी. मार्च और अप्रैल महीने में लोगों को गर्म मौसम ने आने वाले समय के लिए डरा दिया था. गर्मी का मौसम आते ही लोगों को जिस तरह की उमस भरी गर्मी और झुलसा देने वाली धूप का सामना करना पड़ा इससे यही अनुमान लगाया जा रहा था कि मई-जून में इस बार भयंकर गर्मी और चिलचिलाती धूप नजर आने वाली है. लेकिन ऐसा लग रहा है जैसे मौसम का मिजाज बदल गया है और अब अप्रैल के महीने में भीषण गर्मी पड़ने के बाद मई में देश कई हिस्सों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है.

भारत के अधिकांश हिस्सों में इन दिनों बारिश हो रही है. कई जगहों पर बारिश के साथ-साथ ओले भी पड़ रहे हैं. वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का दौर जारी है. मौसम में आए इस बदलाव ने लोगों को उमस भरी गर्मी और कड़ी धूप से राहत पहुंचाई है. बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट आ गई है और मौसम सुहाना हो गया है. मौसम विभाग की मानें तो अगले दो से तीन दिनों तक भारत के कई हिस्सों में बारिश के आसार हैं और कुछ स्थानों पर आंधी-तूफान की भी संभावना है.

इन राज्यों में हो सकती है बारिश
IMD की मानें तो नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और तटीय कर्नाटक में आने वाले दो-तीन दिनों में हल्की बारिश हो सकती है. असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, उत्तर आंतरिक कर्नाटक, केरल और माहे में छिटपुट बौछारें और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है.

वहीं उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है. इसके अलावा अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में भारी बारिश के साथ आंधी भी आ सकती है और लद्दाख के ऊपर कुछ स्थानों पर बर्फबारी होने का अनुमान है.

दक्षिण पूर्व प्रायद्वीप में तूफान के आसार
उत्तराखंड के बदरीधाम में पूरा इलाका बर्फ की चादर में लिपट गया है. ऊंचाई वाले ज्यादातर इलाकों में बर्फबारी का दौर लगातार जारी है. जिससे इन इलाकों में गर्मी के इस मौसम में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है. वहीं पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा और गुजरात के अलग-अलग स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.

हालांकि मौसम विभाग ने 7 से 10 मई के बीच दक्षिण पूर्व प्रायद्वीप के अलग-अलग स्थानों में तूफान के साथ भारी बारिश होने का अनुमान लगाया है. तूफान का अंदाजा लगाते हुए मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में मौजूद लोगों को 7 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौटने की चेतावनी दी है.

ये भी पढ़ें: Mehul Choksi Case: भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी को क्यों भारत नहीं लाया जा सका? कांग्रेस का केंद्र पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lehra Do Tiranga March Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Live: 'धारा 163 लागू, CP की तरफ न जाएं', CJP के तिरंगा मार्च पर बोली दिल्ली पुलिस
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
Explained: EC का 17 राज्यों/UTs में SSR का आदेश, जानिए यह SIR से कितना अलग और क्यों है अहम
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार से लेकर राजस्थान तक... मौसम विभाग की चेतावनी

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
सुबह 4:30 बजे अब किसे उठा ले गई दिल्ली पुलिस? भड़की कांग्रेस
Delhi Traffic Advisory: CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
CJP के तिरंगा मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, आज ये रास्ते रहेंगे बंद
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
'सब पत्रकार बन गए तो दिक्कत हो जाएगी', सुप्रीम कोर्ट ने किस मामले में की ये टिप्पणी
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
आज भारत-जिम्बाब्वे का ऐतिहासिक टी20 मैच, कब और कहां देखें लाइव?
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति पर लगाए मारपीट, हत्या की साजिश के आरोप, FIR दर्ज
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
'जेलेंस्की हमारे से लिए अच्छे आदमी नहीं, मैं उनसे हिसाब...', ट्रंप का नया प्लान क्या?
Smelly Clothes After Washing: धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? नोट करें 5 आसान हैक्स
Embed widget