एक्सप्लोरर

Weather Update: मार्च महीने में गर्मी ने ढाया सितम, 122 सालों का टूटा रिकॉर्ड

साल 2022 में लोग कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हुए ही थे, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही थी कि तभी मार्च महीने में तेज गर्मी ने एक बार और आम आदमी की परीक्षा लेनी शुरू कर दी.

क्या मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है? क्या मौसम अनुमान से ज्यादा तेजी से गर्म हो रहा है? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मार्च 2022 पिछले 122 वर्षों में अब तक का सबसे गर्म महीना रहा है. आमतौर पर भारत के अलग-अलग हिस्सों में मई और जून में दिखने वाली तेज गर्मी इस बार मार्च में ही महसूस की गई. ऐसे में एक ओर जहां मौसम विज्ञानी बढ़ती गर्मी से आनेवाले समय के तापमान को लेकर चिंतित हैं. वहीं आम आदमी तेज गर्मी से परेशान.

भारत के अधिकतर इलाकों में तेज गर्मी मई और जून महीने में रहती है, लेकिन इस बार मार्च महीने ने ही सब के पसीने छुड़ा दिए हैं. इस साल मार्च महीने में गर्मी कुछ ज्यादा ही रही. ऐसी खबरें देश के अलग-अलग इलाकों से आ ही रही थीं और अब मौसम विभाग ने भी इसकी पुष्टि कर दी है. मौसम विभाग साल 1901 से तापमान के रिकॉर्ड रख रहा है और उसके अनुसार मार्च 2022 अब तक का सबसे गर्म मार्च महीना था. इससे पहले मार्च 2010 अब तक के सबसे गर्म मार्च महीने के तौर पर दर्ज था, लेकिन मार्च 2022 ने सभी पुराने रिकॉर्ड धराशाई कर दिए हैं.

मौसम विभाग की मानें तो मार्च 2010 में अधिकतम औसत तापमान 33.09 डिग्री सेल्सियस था, जबकि मार्च 2022 में अधिकतम औसत तापमान 0.01 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 33.10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है.

2022 में लोग कोरोना की तीसरी लहर से मुक्त हुए ही थे, लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी वापस पटरी पर लौट रही थी कि तभी मार्च महीने में तेज गर्मी ने एक बार और आम आदमी की परीक्षा लेनी शुरू कर दी. मार्च महीने में देश के अलग अलग इलाकों में कई बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा हुआ. ऐसे में 2022 में मार्च के तापमान ने 2010 के मार्च महीने में दर्ज अधिकतम तापमान के औसत का ऑल-टाइम एवरेज पार कर लिया है. नागपुर में तो इस बार मार्च में ही 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है. 

ऐसे में सालों से नागपुर में रह रहे और नागपुर की तेज गर्मी का अच्छा खासा अनुभव रखने वाले लोग भी परेशान हो गए हैं. सुबह आठ बजे से ही लू के थपेड़े महसूस किए जा रहे हैं. ऐसे में मार्च में आने वाली वसंत ऋतु इस बार कहां गायब हो गई ऐसा सवाल नागपुर के लोग पूछ रहे हैं.

रिकॉर्ड गर्मी के साथ मार्च तो बीत गया है, लेकिन अब मौसम वैज्ञानिक आने वाले तीन महीनों अप्रैल, मई और जून के तापमान को लेकर चिंतित हैं. साथ ही मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए कहा है कि आने वाले सालों में लू की तीव्रता लगातार बढ़ती जाएगी. यानी आने वाले सालों में गर्मी और बढ़ेगी.

बॉर्डर विवाद पर पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच क्या हुई बात? विदेश सचिव ने किया खुलासा

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी का बड़ा फैसला, जानिए क्या करने जा रही अब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 17 सीटों के आए नतीजे, 10 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
Cyclone Arnab Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Live: आंध्र प्रदेश में चक्रवाती तूफान अर्नब का तांडव, 2 की मौत, ट्रेनें और फ्लाइट रद्द
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?
Explained: 35 साल बाद भी क्यों नहीं सुलझ पाया फर्जी मतदान और पहचान का संकट?

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
CJI के बारे में कमेंट पर संजय राउत की मुसीबत, SC ने व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
वाराणसी, लखनऊ के नतीजों पर BJP क्या करेगी? केशव मौर्य ने दिए बड़े संकेत
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
धोनी कप्तान, वैभव-अभिषेक करेंगे ओपनिंग, अनाया बांगर ने चुनी भारत की ऑल-फॉर्मेट प्लेइंग XI
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
UP MLC चुनाव के नतीजों पर केशव मौर्य बोले- सपा का खाता वहां खुला जहां नहीं खुलना था
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget