एक्सप्लोरर

Weather Update: मुंबई में आज ही दस्तक दे सकता है मॉनसून, जानिए यूपी-बिहार-दिल्ली का मौसम अपडेट्स

तेज हवाओं के साथ आज मुंबई, रायगढ़, ठाणे, पालघर, पुणे, नासिक और मध्य महाराष्ट्र में मराठवाड़ा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है.

नई दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज मुंबई पहुंच सकता है. मुंबई महानगर क्षेत्र और कोंकण क्षेत्र में आज से 12 जून के बीच भारी बारिश का पूर्वानुमान है. महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई और उसके निकटवर्ती इलाकों में मंगलवार को सुबह बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इसे मॉनसून से पहले की बारिश बताया है.

आईएमडी ने महाराष्ट्र में शनिवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की पुष्टि कर दी थी, जब मॉनसून तटीय रत्नागिरी जिले में हरनाई बंदरगाह में पहुंचा था. अनुकूल परिस्थितियों के बावजूद, मॉनसून अब भी मुंबई नहीं पहुंचा है. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए 10 जून के बाद यहां दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पहुंचने की घोषणा की जा सकती हैय

देश में आज का मौसम पूर्वानुमान
पूर्वोत्तर भारत, ओडिशा के उत्तरी तट, गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है. तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, विदर्भ और दक्षिण पूर्व मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है.

केरल, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, पूर्वी बिहार और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. उत्तर प्रदेश और दक्षिण गुजरात के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है.

दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहेगा
दिल्ली में मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस साल अब तक का अधिकतम तापमान है. न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो इस मौसम में औसत तापमान से एक डिग्री अधिक है. मौसम अधिकारी ने बुधवार को मोटे तौर पर आसमान साफ रहने और धूल भरी तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है. कहा कि अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा.

ये भी पढ़ें-
केंद्र का दिल्ली सरकार से अनुरोध- जल्द लागू हो वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, 10 लाख प्रवासी सस्ते राशन से वंचित

उत्तर प्रदेश कैडर के रिटायर्ड IAS अधिकारी अनूप चंद्र पांडेय चुनाव आयुक्त नियुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
नेपाल PM बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा क्यों महत्वपूर्ण? तुर्किए-सऊदी-पाकिस्तान डील के बीच समझें अहमियत
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
यूपी के स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर योगी सरकार सख्त, अब होगी नियमित जांच
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
Foreign Woman Dance Viral Video : विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
विदेशी महिला ने हरियाणवी गाने पर बनाई रील, लाखों लोगों ने देखा वीडियो
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
E20 के बाद बायो-CNG की तैयारी, गोबर से बनेगी क्लीन एनर्जी
Embed widget