एक्सप्लोरर

केंद्र का दिल्ली सरकार से अनुरोध- जल्द लागू हो वन नेशन वन राशन कार्ड योजना, 10 लाख प्रवासी सस्ते राशन से वंचित

पत्र में मुख्य सचिव से दिल्ली की सभी सरकारी राशन दुकानों में EPoS मशीनें चालू करने और वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू करवाने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा गया है.

नई दिल्ली: दिल्ली में घर-घर राशन योजना को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार में तकरार जारी है. आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर योजना लागू करने की मंजूरी देने को कहा है. वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार लगातर दिल्ली में सस्ता राशन वितरण के मामले में पारदर्शिता की कमी का हवाला देती आ रही है. एक बार फिर इसी मामले पर केंद्र ने दिल्ली सरकार को याद दिलाया है.

इस बारे में केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव सुधांशु पांडे ने दिल्ली के मुख्य सचिव विजय देव को एक पत्र लिखा है. पत्र में मुख्य सचिव से दिल्ली की सभी सरकारी राशन दुकानों में EPoS मशीनें चालू करने और वन नेशन वन राशन कार्ड योजना लागू करवाने के लिए तुरंत कदम उठाने को कहा गया है.

EPoS चालू करने का आग्रह

पत्र में खाद्य मंत्री पीयूष गोयल के जरिए 18 फरवरी को इस बारे में लिखे पत्र का हवाला दिया गया है, जिसमें उन्होंने दिल्ली की सभी सरकारी राशन की दुकानों पर EPoS चालू करने का आग्रह किया था ताकि राशन वितरण में पारदर्शिता आ सके और उसकी निगरानी की जा सके. पत्र में अफसोस जताया गया है कि दिल्ली सरकार ने इस बारे में अबतक कोई कदम नहीं उठाया है.

पत्र में इस बात का विशेष तौर पर जिक्र किया गया है कि ONORC लागू नहीं होने से दिल्ली में रह रहे 10 लाख से भी ज्यादा प्रवासियों को उनके कोटे का राशन नहीं मिल पा रहा है. इस योजना के तहत कोई राशनकार्डधारी अपने कोटे का सस्ता राशन देशभर के किसी भी सरकारी राशन की दुकान से खरीद सकता है.

अब तक ये योजना 32 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में लागू हो चुकी है लेकिन दिल्ली में लागू नहीं हो पाई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है EPoS मशीन का नहीं होना. उत्तरप्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा जैसे राज्यों में ये योजना पहले ही लागू हो चुकी है.

यह भी पढ़ें: मुफ्त वैक्सीन, दीवाली तक 80 करोड़ लोगों को राशन की घोषणा के बाद जानें सरकार पर पड़ेगा कितने का बोझ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
राहुल गांधी के प्रदर्शन और इस्तीफे की मांग पर धर्मेंद्र प्रधान का आया रिएक्शन, बोले - 'सरकार NEET पर...'
CJP Protest LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
LIVE: रिहाई के बाद बोले राहुल- सत्ता की सारी ताकत लगा कर भी मोदी सरकार जवाबदेही से बच नहीं पाएगी
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब
राहुल गांधी के साथ PM आवास के बाहर धरना देने क्यों नहीं पहुंचे शशि थरूर? सवाल पर दिया ऐसा जवाब

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
Embed widget