एक्सप्लोरर

मौसम अपडेट: उत्तर और मध्य भारत में भीषण गर्मी से राहत नहीं, केरल में मॉनसून की बारिश

केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से कई हिस्सों में बारिश जारी है, लेकिन उत्तर और मध्य भारत के राज्यों में भीषण गर्मी से अभी कोई राहत नहीं है.

नई दिल्ली: देश के उत्तर और मध्य हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और लोगों को फिलहाल ‘लू’ से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है. उधर, दक्षिणी राज्य केरल में मॉनसून के दस्तक देने के एक दिन बाद रविवार को हल्की बारिश हुई. दिल्ली में चिलचिलाती धूप के साथ अधिकतम तापमान 43. 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से चार डिग्री अधिक है. मौसम विभाग ने सोमवार को भी राष्ट्रीय राजधानी में लू चलने का पूर्वानुमान लगाया है.

राजस्थान के  चुरू और कोटा में 48. 3 डिग्री सेल्सियस रहा पारा

मौसम वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि अगले हफ्ते भी उत्तर और मध्य भारत में लू के लिए मौसमी परिस्थितियां बनी रहेंगी. उन्होंने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले दो दिनों तक पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में प्रचंड लू के लिए मौसमी परिस्थितियां कायम रहेंगी. रविवार को पश्चिमी राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म स्थान रहा. वहां अधिकतम तापमान 48. 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि राज्य के चुरू और कोटा जिलों में अधिकतम तापमान 48. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

पंजाब और हरियाणा में भीषण गर्मी जारी

पंजाब और हरियाणा में भी लू के लिए मौसमी परिस्थितियां बनी हुई हैं. हरियाणा के नारनौल में अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक, 47 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 45. 9 और हिसार में 45. 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी और केंद्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 42. 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  पंजाब के अमृतसर और लुधियाना में 44 डिग्री, जबकि पटियाला में 44. 4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क

उत्तर प्रदेश में भी मौसम शुष्क बना हुआ है. राज्य की राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 43. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में इलाहाबाद सामान्य से सात डिग्री अधिक, 47. 7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा. कानपुर में 45. 1 और वाराणसी में 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

जम्मू में भी लू से लोगों को राहत नहीं

जम्मू में भी लू से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. वहां अधिकतम तापमान 43. 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हिमाचल प्रदेश में शनिवार शाम छिटपुट स्थानों पर बारिश होने के बावजूद गर्मी से राहत नहीं है. काल्पा में चार मिमी, डलहौजी में 3 मिमी और कुफरी में एक मिमी बारिश हुई. राज्य में ऊना सबसे गर्म स्थान बना हुआ है. वहां अधिकतम तामपान 43. 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 केरल में मॉनसून के दस्तक देने के बाद से बारिश जारी

इस बीच, केरल में मॉनसून के दस्तक देने के एक दिन बाद रविवार को कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. वहीं, अरब सागर में हवा का कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. मौसम विभाग ने कहा है कि इस कम दबाव के आने वाले कुछ दिनों में चक्रवात में तब्दील होने की संभावना है. मौसम रिपोर्ट में उत्तरी मल्लपुरम और कोझीकोड में कुछ स्थानों पर 12 जून को भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है.

गौरतलब है कि हफ्ते भर की देर के बाद मॉनसून ने शनिवार को केरल तट पर दस्तक दी थी. मौसम विभाग के मुताबिक मॉनसून के आने में देर होने से देश में जून के प्रथम नौ दिनों में बारिश की कमी 45 फीसदी रही.

यह भी पढ़ें-

वर्ल्ड कप 2019: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 36 रनों से हराया, 117 रन बनाने वाले शिखर धवन बने ‘मैन ऑफ द मैच’ बंगाल: बशीरहाट में कार्यकर्ताओं की हत्या पर BJP ने बुलाया बंद, राज्यपाल आज करेंगे पीएम मोदी से मुलाकात बीजेपी ने शुरू की विधानसभा चुनाव की तैयारियां, तीन राज्यों के नेताओं से अमित शाह ने की मीटिंग ABP न्यूज़ की रिपोर्टिंग टीम पर हमला: एक्शन में दिल्ली पुलिस, तीन पुलिसकर्मी सस्पेंड
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
कुलगाम आतंकी हमला: पहले नाम पूछा, फिर दो हिंदुओं को मार दी गोली!
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
अपशब्द बोलने वाली छात्रा का माफीनामा, PM मोदी बोले- 'सबको माफ किया'
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
परीक्षा संशोधन बिल बन गया कानून, राष्ट्रपति ने लगाई मुहर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
श्रीलंका सीरीज से पहले एमएस धोनी से मिलने पहुंचे ऋषभ पंत, देखें तस्वीर
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
4,000 फीट नीचे मौत का मंजर! पाकिस्तान की खदान में धमाके के बाद 32 शव बरामद
Bulb Fuse Reason: बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
बार-बार फ्यूज हो जाता है बल्ब, बस कर लें ये काम
Sleeping With Earplugs: कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
कान में ईयरप्लग लगाकर सोते हैं तो हो जाएं सावधान, बढ़ सकता है खतरा
Embed widget