एक्सप्लोरर

Weather Update: भारत में इस साल कैसा रहेगा मॉनसून, क्या कहता है मौसम का मिजाज, IMD ने बताया

IMD Weather Update: मॉनसून में इस साल ज्‍यादातर राज्‍यों में सामान्‍य बारिश होगी. हालांकि, मॉनसून के दूसरे चरण में अल नीनो की स्थिति बनने की आशंका जता कर मौसम विभाग ने कुछ चिंता बढ़ा दी है.

Monsoon Update: भारत में इस साल मॉनसून को लेकर मौसम विभाग ने मंगलवार (11 अप्रैल) को लंबी दूरी के दक्षिण-पश्चिम मॉनसून पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौसम विभाग के सेक्रेटरी एम रविचंद्र और मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय मोहपात्रा ने मीडिया को अपडेट जानकारी दी. पहले रविचंद्र ने बताया कि इस साल जून से लेकर सितंबर तक नॉर्मल मॉनसून देखा जाएगा.

उन्होंने कहा कि इस साल एल नीनो के प्रभाव के बीच ये आशंकाएं लगाई जा रही थी कि बारिश में कमी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने इसको लेकर एक डेटा के माध्यम से बताया कि 1951 से 2022 तक एल नीनो की स्थिति में छह साल ऐसे थे जिसमें नॉर्मल से एबव नॉर्मल बारिश देखने को मिली थी. मौसम विभाग के मुताबिक इस साल जुलाई से लेकर सितंबर महीने तक 83.55 एमएम बारिश देखने को मिलेगी.

नॉर्मल बारिश की संभावना

इस साल जून से लेकर सितंबर तक 96% रेनफॉल रिकॉर्ड किए जाने की संभावना है और ये नॉर्मल रेनफॉल कैटेगरी में आता है. इस डेटा को सांख्यिकीय और गतिशील तरीके से इस्तेमाल करके निकाला गया है. इसके अलावा पेनिंसुलर इंडिया, ईस्ट इंडिया, ईस्ट सेंट्रल और नॉर्थ ईस्ट में नॉर्मल रेनफॉल की संभावना. वहीं, मॉनसून के दूसरे चरण में एल नीनो का प्रभाव देखा जा सकता है.


Weather Update: भारत में इस साल कैसा रहेगा मॉनसून, क्या कहता है मौसम का मिजाज, IMD ने बताया

एल नीनो के बारे में

प्रशांत महासगार में पेरू के पास सतह का गर्म होना अल नीनो कहलाता है. अल नीनो की वजह से समंदर के तापमान, वायुमंडल में बदलाव होता है. बदलाव की वजह से समंदर का तापमान 4-5 डिग्री तक बढ़ जाता है. अल नीनो की वजह से पूरी दुनिया के मौसम पर असर पड़ता है.

इन राज्यों में सामान्य बारिश

साल 2023 के लिए मॉनसून पूर्वानुमान पर मौसम विभाग ने कहा कि हमने अलग-अलग रीजन में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है. जैसे राजस्‍थान, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश और पश्चिमी मध्‍य प्रदेश में सामान्‍य से कम बारिश होने की संभावना है.

वहीं, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड के कुछ हिस्सों के साथ-साथ जम्मू कश्मीर और लद्दाख में सामान्‍य से अधिक बारिश होने की संभावना है. ओडिशा, छत्तीसगढ़ में सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हो सकती है. कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, दक्षिण तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में सामान्‍य से अधिक बारिश हो सकती है. बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में सामान्‍य से ज्‍यादा बारिश हो सकती है, जबकि कुछ हिस्सों में सामान्‍य से कम बारिश भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Weather Update: तपती धूप, बढ़ता पारा, एक हफ्ते में ही पड़ेगी झुलसा देने वाली गर्मी, जानें उत्तर भारत में कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
Explained: ग्लोबल मोबिलिटी का गणित, पासपोर्ट रैंकिंग, 'शेंगेन' और वीज़ा फ्री ट्रैवल में भारत कहां खड़ा है?
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद भी सौरव दास के नहीं बदले तेवर, देर रात पहला पोस्ट- 'ज्ञानू...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
आशुतोष रांका-सौरव दास के जेल से बाहर आने पर खुश हुईं महुआ मोइत्रा, कहा- 'अब आगे...'
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
ईरान पर खतरनाक हमले करने वाले थे नेतन्याहू, बीच में आ गए ट्रंप, रिपोर्ट में दावा
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
Embed widget