एक्सप्लोरर

Weather Update: मई के महीने में कोहरा देख लोग हैरान, मौसम विभाग बोला- जल्दी ही बढ़ेगा तापमान

IMD Weather Update: जिस तरह मौसम विभाग ने पहले बारिश होने को लेकर संभावना व्यक्त की थी, उसी तरह इस बार वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की उम्मीद जताई है.

IMD Weather Prediction: मई के महीने में देश की तमाम जगहों पर तेज बारिश और कई जगहों पर कोहरे की हल्की चादर देखने को मिली. गर्मी के महीने में इस तरह का मौसम देख लोग हैरत में पड़ गए. देश के कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई. अब मौसम विभाग ने गुरुवार (04 मई) को बताया है कि आने वाले दिनों पारा चढ़ने वाला है.

एनडीटीवी के मुताबिक, मौसम विभाग का कहना है, “उत्तर पश्चिम भारत में अगले तीन दिनों में तापमान 4 से 6 डिग्री तक बढ़ने की उम्मीद है. इसके पीछे एक वजह ये भी है कि सबसे ज्यादा गर्मी वाले महीने मई में तेज बारिश और कोहरे जैसी स्थिति देखने को मिली है. हालांकि भारत के अधिकांश हिस्सों में हीट वेव जैसी स्थिति अगले 5 दिनों तक नहीं दिखने की उम्मीद है.”

पहाड़ी राज्यों में तापमान में उछाल

देश के पहाड़ी राज्यों की अगर बात की जाए तो मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के तापमान में 4 से 7 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली है. अगले पांच दिनों में मध्य भारत में अधिकतम तापमान में 4-6 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है, जबकि पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होगा और इसके बाद 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी. पश्चिम भारत में भी अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है, हालांकि इसके बाद 2-4 डिग्री की बढ़ोतरी की उम्मीद है.

122 साल बाद मई में दिखा ऐसा मौसम

मौसम विभाग की अगर मानें तो मई के महीने में इस तरह का मौसम लगभग 122 साल बाद देखने को मिला है. इससे पहले 1901 में इस तरह का तापमान मई के महीने में दर्ज किया गया था. दिल्ली में गुरुवार की सुबह न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री दर्ज किया गया था. मौसम विभाग के मुताबिक, 1901 के बाद मई में ये तीसरी सबसे सर्द सुबह रही.

क्यों छाई कोहरे की चादर?

आईएमडी ने कहा कि कोहरा उच्च आर्द्रता, शांत हवाओं और दिन और रात के तापमान के बीच बड़े अंतर के कारण होता है. ये कोहरे के बनने के लिए अनुकूल परिस्थितियां हैं. मई के महीने में भीषण गर्मी के आदी दिल्ली के लोग बदले मौसम को लेकर हैरान रह गए. लोगों ने मौसम के इस मिजाज के सोशल मीडिया कई पोस्ट शेयर कीं. 

ये भी पढ़ें: Weather Forecast: बर्फबारी-ओले और बारिश... दिल्ली-NCR समेत देशभर में कहां कैसा मौसम, पढ़ें नया अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget