एक्सप्लोरर

Weather Update: सावधान! आज 47 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी, IMD ने कहा- घर के अंदर रहें

Weather Update: गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है. उत्तर भारत में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है. वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार तक गर्मी से राहत नहीं मिलेगी.

Aaj Ka Mausam: नई दिल्ली में शनिवार को लगातार दूसरे दिन दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव की स्थिति बनी हुई है. राजधानी के सफदरजंग में सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस था. इसी बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पूरे क्षेत्र में 'रेड अलर्ट' जारी कर दिया है. 

रविवार (19 मई) के लिए भी रेड अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा सोमवार से बुधवार तक ऑरेंज अलर्ट का ऐलान किया गया है. इस दौरान शहर के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 44 और 47 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को घर के अंदर रहने की ही सलाह दी है. 

मुंगेशपुर का तापमान रहा सबसे ज्यादा

उत्तर पश्चिमी दिल्ली का मुंगेशपुर 46.8 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का सबसे गर्म स्थान रहा. इसके बाद नजफगढ़ का तापमान सबसे ज्यादा रहा. यहां का तापमान 46.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. 

राजस्थान में भी गर्मी ने किया बेहाल

मौसम विभाग ने कहा कि पूरे उत्तर भारत में लू की स्थिति बनी हुई है.  राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है और यह दौर अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा. बाड़मेर के अलावा, अधिकतम तापमान फलोदी में 46.4 डिग्री सेल्सियस, पिलानी (झुंझुनू) में 46.3 डिग्री सेल्सियस, जालौर, जैसलमेर, करौली में 46.2 डिग्री सेल्सियस और कोटा, चूरू और बीकानेर में 45.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

चंडीगढ़ में बढ़ा तापमान 

हरियाणा और पंजाब में चल रही गर्म हवाओं की वजह से चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग के अनुसार, यहां का तापमान सामान्य तापमान से छह डिग्री अधिक था. 

'राहत मिलने की उम्मीद नहीं'

आईएमडी ने कहा, 'दिल्ली-एनसीआर में लगातार हीटवेव का असर देखने को मिल रहा है. राजस्थान से शुष्क पश्चिमी हवाएं चल रही हैं. साफ आसमान होने के कारण गर्मी तेजी से बढ़ रही है. बुधवार तक मौसम ऐसा ही रहेगा. फिलहाल तत्काल राहत की उम्मीद नहीं है.'

यह भी पढ़ें: Arvind Kejriwal: 'राघव चड्ढा, आतिशी और सौरभ भारद्वाज भी भेजे जाएंगे जेल', आज BJP ऑफिस पहुंचेंगे CM केजरीवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
LIVE: प्रदर्शनकारी छात्रों के सपोर्ट में आए सुप्रीम कोर्ट के वकील, कानून मंत्री ने बताया- कहां बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
देर रात जंतर मंतर पर हिंसा को लेकर सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि नाराज, बोलीं- 'बिना सबूत के...'
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
CJP नेताओं ने सरकार के साथ बातचीत से किया इनकार, पहले रखी शर्त, अब क्यों कहा No
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच
आखिर दिल्ली पुलिस ने क्यों कहा- CJP प्रदर्शन से जुड़ा नहीं है NSA आदेश? जानिए पूरा सच

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget