एक्सप्लोरर

Weather Update: इन राज्यों में मौसम का मिजाज बदलेगा, बारिश के साथ ओले भी गिरेंगे, लू को लेकर भी अलर्ट

IMD Weather Update: गर्मी से परेशान लोगों को देश के कई इलाकों में राहत देखने को मिली होगी. मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में थोड़ी राहत और मिलने वाली है.

Heat Wave Update: देश में पिछले दिनों गर्मी और लू देखने को मिली. पारा अब भी औसत से ज्यादा चल रहा है. इसको लेकर मौसम विभाग का ताजा अपडेट आ गया है. इसके मुताबिक अगले कुछ दिनों में इससे राहत मिलने वाली है. पूर्वी भारत के हिस्सों में लू की स्थिति में कमी आएगी तो वहीं, अगले दो दिनों में उत्तर-पूर्व भारत में भारी बारिश की संभावना व्यक्त की गई है. हालांकि उसके बाद इसमें कमी आएगी.

मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी भारत से हीट वेव शनिवार (22 अप्रैल) से खत्म होने के आसार दिख रहे हैं. इससे लोगों को राहत मिलेगी. वहीं, तापमान की अगर बात की जाए तो मौसम विभाग ने बताया है कि पूर्वी, भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश, मध्य भारत, इंटीरियर महाराष्ट्र के इलाकों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया है. वहीं पश्चिमी हिमालय में 12 से 25 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

अन्य राज्यों का तापमान

दूसरे राज्यों के तापमान की बात करें तो मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी भारत के राज्यों में अधिकतम तापमान नॉर्मल से 4-6 डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है जिसमें पूर्वी उत्तर प्रदेश, आंध्र प्रदेश, केरल और नॉर्थईस्ट भारत के हिस्से शामिल हैं. वहीं, गंगा के किनारे वाले पश्चिम बंगाल, बिहार के कुछ हिस्सों में और ओडिशा आदि के इलाके में हीटवेव से लेकर गंभीर हीटवेव की स्थिति बनी हुई है.

पूर्वी भारत के राज्यों में अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की कमी आ सकती है. मध्य भारत में अगले 3 दिनों में कोई बदलाव की स्थिति नहीं देखने की उम्मीद की जा रही है. इसके साथ ही पश्चिम भारत में भी अगले 5 दिनों तक बदलाव नहीं देखने को मिल रहा है. हालांकि तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी जरूर देखी जा सकती है.

किन राज्यों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालय के इलाके में हल्की से मध्य बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. इसके अलावा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा से लगे चंढीगढ़ में भी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले भी गिर सकते हैं. नॉर्थ-ईस्ट इंडिया के राज्य अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 21 और 22 अप्रैल को तेज बारिश हो सकती है. इसके साथ ही बिहार, बंगाल, झारखंड, सिक्किम और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है. ओडिशा में ओलावृष्टि भी हो सकती है.

ये भी पढ़ें: Chhattisgarh: अगले 48 घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि को लेकर यलो अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest Live Updates: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
LIVE: ट्रैफिक रूट डायवर्ट, बाजार बंद... दिल्ली में आज फिर प्रदर्शन करेगी सीजेपी
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
‘गलत और बेबुनियाद...’, CJP प्रोटेस्ट पर UN ने किया कमेंट तो भारत ने दिया सख्त जवाब
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह
प्रदर्शन के बीच बड़ी संख्या में हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारतीय अधिकारियों को दी ये सलाह

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget