एक्सप्लोरर

दिल्ली में ठंड से ठिठुरे लोग, 2.4 डिग्री सेल्सियस पर गिरा पारा

दिल्ली में बुधवार को भी ठंड का सितम बरकरार रहा. बुधवार को दिल्ली का तापमान न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. घने कोहरे की वजह से मंगलवार को दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें 15 घंटे तक देरी से चल रही थीं.

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को ठंड का कहर जारी रहा क्योंकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी कम होने के कारण 29 ट्रेनों की आवाजाही में दो से नौ घंटे का विलंब हुआ. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम, 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.’’

अधिकारी ने बताया कि हवा में आर्द्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को भी न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. बुधवार को सुबह राष्ट्रीय राजधानी में एयर क्वालिटी 433 दर्ज की गई जो कि ‘गंभीर’ श्रेणी में है.

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आसमान में आंशिक बादल छाये रहने और मध्यम कोहरे का पूर्वानुमान जताया है. अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. दिसम्बर 2019 में लगातार 18 ‘‘ठंडे दिन’’ दर्ज किये गए जो कि दिसम्बर 2017 में 17 ठंडे दिन के बाद अधिकतम है. अधिकतम तापमान सोमवार को 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जिससे वह दिन 1901 के बाद दिसंबर का सबसे ठंडा दिन बन गया.

थमी ट्रनों की रफ्तार

उत्तर रेलवे के अनुसार, नांदेड़-अमृतसर सचखंड एक्सप्रेस नौ घंटे देरी से चल रही है, इसके बाद डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस और जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से चल रही है. गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस 4.30 घंटे, पुरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस 3.30 घंटे देरी से चल रही हैं. रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस और कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस तीन घंटे और इलाहाबाद-नई दिल्ली प्रयागराज एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से चल रही हैं. मंगलवार को दिल्ली आने वाली 34 ट्रेनें उत्तर भारत में घने कोहरे की वजह से 15 घंटे तक देरी से चल रही थीं.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
आर्मी के लिए इस खतरनाक वाहन का प्रोडक्शन शुरू, चीन-पाकिस्तान बॉर्डर पर होगी तैनाती
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
सरकारी स्कूलों में भर्ती होने वाले शिक्षकों के चुनाव लड़ने पर रोक, CM शुभेंदु का बड़ा फैसला
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'
अमित शाह ने MLC चुनाव रिजल्ट पर राहुल गांधी पर ली चुटकी, 'बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो...'

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Results 2026 LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
LIVE: वाराणसी-दरभंगा सीट पर काउंटिंग के दौरान बवाल, महाराष्ट्र में पवार ने चौंकाया, कांग्रेस साफ
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंस्टाग्राम से पोस्ट और अकाउंट हटाने पर भड़के अभिजीत दीपके, PM मोदी पर निशाना
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
Embed widget