एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR सहित यूपी और बिहार तक मॉनसून कमजोर, गुजरात-ओडिशा के कई जिलों में बाढ़

दिल्ली, हरियाणा, नार्थ राजस्थान और वेस्ट यूपी में मॉनसूनी बौछारें जारी रहेंगी. यहां अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर में भारी वर्षा हो सकती है. आगरा मेरठ में हल्की बारिश के आसार हैं.

नई दिल्ली: देश में जहां एक तरफ लोग बारिश के लिए तरस रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई राज्यों में बाढ़ के हालात हैं. दिल्ली-एनसीआर, यूपी और बिहार में मॉनसूनी बौछारें जारी रहेंगी. स्काईमेट ने यहां मॉनसून कमजोर होने का अनुमान जताया है. लेकिन गुजरात के सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात में जमकर बारिश हो रही है. लगातार बारिश से नवसारी, अमरेली, गीर सोमनाथ सबसे ज्यादा प्रभावित है. जूनागढ़ और राजकोट का मटियाना गांव भी बाढ़ से प्रभावित है.

ओडिशा के रायगढ़ में भारी बारिश

ओडिशा के रायगढ़ में भारी बारिश से बुरा हाल है. रायगढ़ में तीन दिन की भारी बारिश से दो पुल बह गए. कई जगह तो हालात इतने बुरे हो गए हैं कि पुल के ऊपर पांच फीट पानी बह रहा है. भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए हैं.

पुल और सड़क टूटने से कई गावों का संपर्क टूटा

पुल और सड़क टूटने से पचास से ज्यादा गांव का संपर्क पूरी तरह से टूट गया है. लोग इन इलाकों में फंसे हुए हैं. कल्याणी नदी पर अस्थायी पुल के बह जाने से करीब 2 हजार लोगों की यातायात व्यवस्था भी ठप हो गई है. यही कारण है कि लोग अब मजबूरन बांस के पुल बनाकर जान जोखिम में डालकर सुरक्षित इलाकों की तरफ भाग रहे हैं.

उत्तराखंड और दक्षिणी हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में भारी बारिश के आसार

स्काईमेट के मुताबिक, जम्मू कश्मीर पर एक एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेन्स पहुंच गया है. इसके साथ ही बंगाल की खाड़ी से हवाएं भी नार्थ इंडिया में मॉनसूनी हलचल को बढ़ा रही हैं. इसके चलते उत्तराखंड और दक्षिणी हिमाचल प्रदेश के कई शहरों में मूसलाधार बारिश के आसार हैं. जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बौछारें जारी रहेंगी. पंजाब में भी मॉनसून तेज़ होगा. नार्थ पंजाब के शहरों अमृतसर, भटिंडा, जालंधर, गुरदासपुर में मध्यम से भारी बारिश देखने को मिल सकती है.

दिल्ली, हरियाणा, नार्थ राजस्थान में जारी रहेंगी मॉनसूनी बौछारें

दिल्ली, हरियाणा, नार्थ राजस्थान और वेस्ट यूपी में मॉनसूनी बौछारें जारी रहेंगी. यहां अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सहारनपुर में भारी वर्षा हो सकती है. आगरा मेरठ में हल्की बारिश के आसार हैं.  दूसरी ओर पूर्वी यूपी और बिहार तक मॉनसून कमजोर है. यहां लखनऊ, इलाहाबाद और पटना सहित अधिकांश हिस्सों में बारिश के आसार कम हैं. इन भागों में गर्मी और उमस से लोग बेहाल रहेंगे. बंगाल की खाड़ी पर बना कम दबाव अब नॉर्थ ओड़ीशा पर आ गया है.

मध्य भारत के कई इलाके बाढ़ की चपेट में

इसके चलते झारखंड के कई शहरों में हल्की से मध्यम मॉनसूनी बौछारें देखने को मिल सकती हैं. और इसी सिस्टम के कारण ओड़ीशा, छत्तीसगढ़, नार्थ तेलंगाना, महाराष्ट्र के विदर्भ रीजन और ईस्ट मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है. मध्य इंडिया पर मॉनसून की बारिश अब आफत बन गई है. कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं.

साउथ गुजरात पर एक सर्कुलेशन एक्टिव हो गया है. इसके कारण यहाँ मॉनसून का रौद्र रूप दिख सकता है. अनुमान के मुताबिक साउथ-ईस्ट गुजरात और साउथ-ईस्ट राजस्थान के शहरों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है. मुंबई सहित वेस्ट कोस्ट के ज़्यादातर शहरों में भारी मॉनसूनी बौछारें जारी रहेंगी. पुणे, नाशिक, इंदौर, उज्जैन और भोपाल सहित वेस्ट एमपी और महाराष्ट्र के बाकी शहरों में मध्यम बारिश के आसार हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर उपचुनाव के नतीजे आज, कौन मारेगा बाजी?
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
बारिश बनी आफत! असम में 82, केरल में 8 की मौत, IMD का इन राज्यों में अलर्ट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget