एक्सप्लोरर

India Weather: दिल्ली में थोड़ी राहत...जम्मू-कश्मीर में शीतलहर, जानें उत्तर भारत में कैसी पड़ रही ठंड, IMD का लेटेस्ट अपडेट

India Weather Forecast: मौसम विभाग (IMD) के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी की संभावना है.

India Weather Forecast: उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड (Cold) पड़ रही है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान समेत कई हिस्सों में काफी सर्दी पड़ रही है. दिल्ली में गुरुवार (29 दिसंबर) को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस बने रहने की संभावना है. दिल्ली में गुरुवार को ठंड और कोहरे से थोड़ी राहत है.

इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली में कोहरे से थोड़ी राहत मिली थी. मौसम विभाग के मुताबिक, 31 दिसंबर से फिर से शीतलहर और घने कोहरे का प्रकोप बढ़ने की संभावना जताई गई है. पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली के कुछ हिस्सों में घना कोहरा (Fog) छाए रहने की संभावना जताई गई है. 

दिल्ली-एनसीआर में मौसम

दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है. मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. राजधानी में बुधवार को धूप खिलने की वजह से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी. दिल्ली-एनसीआर में नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड बढ़ने की संभावना है. साथ ही दो जनवरी तक न्यूनतम तापमान 4 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है. वहीं, गौतमबुद्ध नगर प्रशासन ने ठंड की वजह से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आठवीं तक के छात्रों के लिए एक जनवरी तक स्कूलों में क्लास नहीं लगाने के आदेश जारी किए हैं. 

पंजाब हरियाणा में ठंड

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है लेकिन उसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग के मुताबिक, 29 दिसंबर को पंजाब और हरिआणा के कुछ हिस्सों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है. नए साल पर एक और दो जनवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. इस दौरान हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

यूपी और बिहार में भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है. बिहार के कई हिस्सों में घना कोहरा देखा जा रहा है. वहीं, देश के कुछ हिस्सों में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते सर्दी का असर थोड़ा कम हुआ है. इसकी वजह से हरियाणा के कुछ हिस्सों में सर्दी से थोड़ी राहत मिल सकती है. दिन और रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. मगर राजस्थान से सटे हरियाणा के जिलों में कड़ाके की ठंड रहेगी. राजस्थान के चुरू में बुधवार को न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

जम्मू-कश्मीर में कैसा है मौसम

वहीं, कश्मीर में तापमान गिरने के चलते पूरे जम्मू कश्मीर में शीतलहर और बढ़ गई है. कड़ाके की ठंड पड़ने की वजह से कई हिस्सों में नलों में पानी जम गया है. कश्मीर में स्थित डल झील समेत कई और जलाशयों का अंदरुनी हिस्सा जम गया है. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे चला गया. जम्मू में न्यूनतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस है. कोहरे की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी है. बारामूला जिले के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में गुरुवार (29 दिसंबर) और शुक्रवार (30 दिसंबर) को रुक-रुक कर बर्फबारी (Snowfall) होने की संभावना जताई गई है.

ये भी पढ़ें:

Mohan Bhagwat Speech : 'बूचड़खाने के कारण पानी की खपत बढ़ती है', उज्जैन में बोले मोहन भागवत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?
MLC चुनाव नतीजों पर PM मोदी के बयान से 'आगबबूला कांग्रेस', जानें क्या कहा?

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Embed widget