एक्सप्लोरर

चुनाव में एंटी मोदी फ्रंट पर सबसे आगे होंगे हम, छोटी पार्टियों की होगी बड़ी भूमिकाः जयंत चौधरी

राष्ट्रीय लोक दल के युवा नेता जयंत चौधरी ने कहा कि जनता की इच्छा है कि विपक्ष मजबूत हो उसका हम प्रयास करेंगे और हम एंटी मोदी फ्रंट में सबसे आगे तलवार लिए भागेंगे और इस देश के लिए भागेंगे.

नई दिल्लीः अमरोहा के रज्जाकपुर गांव में हुए पोल खोल धावा बोल कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के युवा नेता जयंत चौधरी ने यूपी सरकार द्वारा फतवे पर कानून बनाये जाने की सम्भावनाओं पर कहा कि देश धर्म गुरुओं से नहीं चलता. देश धार्मिक है लेकिन धर्म में व्यक्तिगत आस्था का सवाल है जो किसी धर्म गुरु के कहने से मात्र नहीं बदलेगा और न ही समाज बदलेगा. इसके अलावा छोटे चोधरी ने कहा कि प्रदेश भर के ग्रामीण और शहरी इलाकों में बढ़ी बिजली दरों को वापस कराने को लेकर राष्ट्रीय लोकदल 13 अगस्त को प्रदेश भर के बिजली घरों का घिराव करके आंदोलन करने जा रही है. उम्मीद है कि सरकार बढ़ी बिजली दरों को वापिस करेगी.

जब छोटे चौधरी से 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 4 उपचुनाव हुए हैं. उन के नतीजे बयान करते हैं कि जनता की इच्छा है कि विपक्ष मजबूत हो उसका हम प्रयास करेंगे और हम एंटी मोदी फ्रंट में सबसे आगे तलवार लिए भागेंगे और इस देश के लिए भागेंगे. जिस तरह से सरकार देश के अंदर नफरत को फैलाने का काम कर रही है, सरकार और उनकी पार्टी के लोग लगातार ऐसी घटना और भावनाओं को बढ़ावा देना चाह रहे हैं जो देश की अखंडता के आगे सुरक्षा के आगे खतरा पैदा कर सकता है. हम उस माहौल के खिलाफ हैं.

अगर राष्ट्रीय लोकदल, सपा और कांग्रेस के साथ गठबंधन करेंगे तो बसपा इस गठबंधन में शामिल नहीं होगी इस सवाल पर जवाब देते हुए छोटे चौधरी ने कहा कि ऐसा कोई विरोध नहीं है ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं. जिनको जानकारी नहीं है वही जानकारी के अभाव में बैठे बैठे कुछ का कुछ सोचते हैं और मनगढ़ंत बातें बनाते हैं. यह उनके दिमाग की उपज है.. जब बातचीत होगी तो पता लगेगा लेकिन अभी तक यही अंदेशा है कि सब का रुख सकारात्मक है.

छोटे चौधरी के इस जवाब के बाद यह जरूर माना जाए कि छोटे चौधरी ने बसपा के द्वारा किसी प्रकार के विरोध से इंकार कर दिया है. छोटे चौधरी ने बिहार की नीतीश सरकार पर बिहार में हुए बलात्कार के मुद्दे पर बोलते हुए कहा कि ये बिहार सरकार की नाकामयाबी है क्योंकि सरकारी संस्थानों में ये हुआ है. जो एक महिला फरार है उसे क्यों फरार होने दिया गया? यह बहुत बड़ी कमी है और यहीं नहीं सरकार उनको सम्मानित करने जा रही थी. छोटे चौधरी ने गठबंधन के दौरान सीटों के सवाल पर कहा कि छोटी क्षेत्रीय पार्टी वह अपने लोगों के साथ सीधा जुड़ी हुई हैं और 2019 के चुनाव में उनकी बहुत बड़ी भूमिका निश्चित रूप से होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
भूपेश बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, नहीं मानी याचिका रद्द करने की मांग
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- 'वो सुबह से शाम तक...'
'गृह मंत्री सदन में आएं', विपक्ष का हंगामा, गुस्से में बोले रिजिजू- 'वो सुबह से शाम तक यहीं'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
ममता बनर्जी के बागियों से ब्रेकफास्ट पर मिले PM मोदी, शताब्दी रॉय बोलीं- 'हमने...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
आरक्षण पर Gen Z से मोहन भागवत बोले, 'उत्थान के लिए है, न कि कोई...'
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
टीम इंडिया पर BCCI सख्त, नया फिटनेस नियम; इतने मिनट में पूरी करनी होगी 2km दौड़
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget