एक्सप्लोरर

Russia-Ukraine War: बूचा नरसंहार की निंदा, स्वतंत्र जांच का समर्थन, यूक्रेन मामले पर लोकसभा में क्या बोले जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यूक्रेन के बूचा शहर में हत्याओं की निंदा की. उन्होंने कहा, कुछ सांसदों ने बूचा का मामला उठाया था और हम मीडिया रिपोर्ट्स से बेहद दुखी हैं.

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को यूक्रेन के बूचा शहर में हत्याओं की निंदा की. उन्होंने कहा, कुछ सांसदों ने बूचा का मामला उठाया था और हम मीडिया रिपोर्ट्स से बेहद दुखी हैं. वहां लोगों की हत्याएं हुईं, जिसकी हम निंदा करते हैं. यह बेहद गंभीर मामला है और हम स्वतंत्र जांच की मांग का समर्थन करते हैं. यूक्रेन के मसले पर लोकसभा में एस जयशंकर ने कहा, हमने शांति का रास्ता चुना है. यूक्रेन विवाद के कारण वैश्विक इकोनॉमी और हमारी अर्थव्यवस्था को गंभीर परिणाम झेलने पड़ रहे हैं. बाकी देशों की तरह हम भी आकलन कर रहे हैं और तय कर रहे हैं कि हमारे राष्ट्र हित में क्या है.

उन्होंने आगे कहा, सदन में मौजूद सदस्य जानते हैं कि जटिल और वैश्विक परिदृश्य में हर देश परस्पर निर्भरता की वास्तविकता को ध्यान में रखता है. लिहाजा, भले ही वे अपनी स्थिति शब्दों में या कामों में जाहिर करें, वे ऐसी नीतियां भी अपनाते हैं, जिससे उनकी अवाम सुरक्षित रहे. जयशंकर ने कहा हम इस लड़ाई के खिलाफ हैं और बातचीत व कूटनीति ही इसका जवाब है. हम यूएन चार्टर की भी इज्जत करते हैं. 

इससे पहले भारत ने मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बूचा शहर में नागरिकों के मारे जाने संबंधी खबरों को 'बेहद परेशान' करने वाला करार देते हुए इसकी कड़ी निंदा की थी.

संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत टी एस तिरुमूर्ति ने यूक्रेन पर यूएन सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि बूचा में नागरिकों के मारे जाने संबंधी हालिया खबरें काफी परेशान करने वाली हैं. भारत बूचा हत्याओं की निंदा करता है और एक स्वतंत्र जांच की मांग का समर्थन करता है.

यूक्रेन संघर्ष पर तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत हिंसा की तुरंत समाप्ति और शत्रुता खत्म करने की अपनी मांग को दोहराता है. उन्होंने कहा कि जब निर्दोष लोगों की जान दांव पर लगी हो तो केवल कूटनीति ही एकमात्र विकल्प रह जाता है.

इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने मंगलवार को पहली बार यूएनएससी की बैठक को संबोधित किया. जेलेंस्की ने कहा कि युद्ध अपराधों के लिए रूसी सेना को तुरंत न्याय के दायरे में लाया जाना चाहिए. जेलेंस्की ने रूस के सैनिकों पर द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से सबसे बर्बर अत्याचार करने का आरोप लगाया और कहा कि वे इस्लामिक स्टेट समूह जैसे आतंकवादियों से अलग नहीं हैं.

यूक्रेन के विभिन्न इलाकों खासकर बुचा से सामने आई खौफनाक तस्वीरों ने दुनिया में खलबली मचा दी है और रूस के खिलाफ युद्ध अपराधों के लिए मुकदमा व कठोर पाबंदी लगाने की मांग की गई है.

ये भी पढ़ें

'चुप हूं तो चुप रहने दो... तुमने जनरल बाजवा को हटाने की कोशिश की', इमरान की पार्टी के सदस्य का वीडियो में सनसनीखेज खुलासा

पाकिस्तान में आज बड़ा फैसला मुमकिन, क्या भंग पाकिस्तानी संसद को बहाल करेगा सुप्रीम कोर्ट?, दोपहर 12 बजे फिर सुनवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
लालकिले पर समारोह में नहीं पहुंचे राहुल गांधी? खड़ा हुआ विवाद
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें
फ्री कोचिंग-AI ट्रेनिंग और न्यूक्लियर प्लांट...लाल किले से PM मोदी की घोषणा | बड़ी बातें

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
खिलाड़ी लाइव मैच में कर रहा था गर्लफ्रेंड से चैट, BCCI ने ठोका जुर्माना
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
झंडा फहराने से लेकर बच्चों से हाथ मिलाने तक, PM मोदी के दिखे कई रंग
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget