एक्सप्लोरर

भीड़ के बढ़ते हमलों पर बोले राष्ट्रपति, 'ऐसी घटनाओं को सहन नहीं कर सकते'

नई दिल्ली: देश में लोगों की पीट-पीट कर हत्या करने देने की बढ़ती घटनाओं का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज कहा कि हमें देश के बुनियादी सिद्धान्तों की रक्षा के प्रति सजग होना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के नागरिकों, बुद्धिजीवियों और मीडिया की सजगता ही पिछड़ेपन की ताकतों को रोक सकती हैं.

राष्ट्रपति मुखर्जी ने नेशनल हेराल्ड समाचार पत्र को फिर से पेश किए जाने के अवसर पर नई दिल्ली के जवाहर भवन में आज आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही.

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने कहा, ''जब हम अखबारों में पढ़ते हैं या टीवी में देखते हैं कि कानून का पालन या पालन नहीं करने के कारण किसी व्यक्ति की पीट पीट कर हत्या कर दी गई, जब भीड़ का उन्माद बहुत बढ़ जाता है, अनियंत्रित हो जाता है तो हमें थमकर इस बात पर विचार करना चाहिए कि क्या हम पर्याप्त रूप से सजग हैं. मैं चौकसी के नाम पर उपद्रव की बात नहीं कर रहा हूं. मैं बात कर रहा हूं कि क्या हम सक्रिय रूप से अपने देश के बुनियादी सिद्धान्तों की रक्षा के प्रति सजग हैं?''

राष्ट्रपति मुखर्जी कहा, ''हम इसे सहन नहीं कर सकते. मैं भी खुद से यह सवाल करता था जब मैं एक विद्यार्थी के रूप में इतिहास को पढ़ता था.'' उन्होंने कहा, ''निरंतर सजगता ही स्वतंत्रता का मूल्य है. यह सजगता कभी परोक्ष नहीं हो सकती. इसे सक्रिय होना चाहिए. निश्चित तौर पर सजगता इस समय की आवश्यकता है''.

राष्ट्रपति ने मीडियाकर्मियों और पत्रकारों से कहा कि उनका काम कभी खत्म नहीं होता. कभी खत्म नहीं हो सकता, क्योंकि मीडिया की वजह से लोकतंत्र का अस्तित्व बरकरार है. लोगों के अधिकार संरक्षित हैं, मानवीय गरिमा बरकरार है. गुलामी खत्म हुई है. उन्होंने कहा कि मीडिया को अपनी सजगता बरकरार रखनी होगी. राष्ट्रपति ने कहा, ''माफ करें मैं इस शब्द का बार बार इस्तेमाल कर रहा हूं क्योंकि मेरे पास कोई उपयुक्त वैकल्पिक शब्द नहीं है.''

समारोह में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, नेशनल हेराल्ड की प्रकाशक कंपनी के अध्यक्ष और कांग्रेस कोषाध्यक्ष मोतीलाल वोरा, कांग्रेस के विभिन्न वरिष्ठ नेता, मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां, प्रियंका गांधी सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IMD Monsoon Update:मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
मानसून का महाअटैक! दिल्ली से यूपी तक झमाझम बारिश, कई राज्यों में बेहद भारी बारिश का रेड अलर्ट
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
राम मंदिर चंदा चोरी पर पीएम मोदी के ‘मौन’ पर कांग्रेस का सवाल, कहा- ‘PM की नैतिक जिम्मेदारी’
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
'हमारे लोगों को उठा रही पुलिस, आखिरी सांस तक नहीं झुकूंगा', शुभेंदु सरकार पर भड़के अभिषेक बनर्जी
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?
खुले मैनहोल से मौत, जलभराव से जाम, गिरते पेड़ों से हादसे... आखिर कब बदलेगी मुंबई की तस्वीर?

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है चैंपियन RCB, जानें किस-किस के बाहर होने की है उम्मीद
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Explained: NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटा लो या फिर विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
NDA का 'मिशन 360' क्या? 41 सांसद जुटें या विपक्षी सांसद रहें गायब, किस तिकड़म में उलझी बीजेपी?
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
TRE-3 शिक्षक भर्ती: 18 महीने का NIOS D.El.Ed करने वालों की छिनेगी जॉब, शिक्षा विभाग का सख्त आदेश
Embed widget