एक्सप्लोरर

उद्धव ठाकरे का पीएम मोदी पर निशाना, बोले- 'मोदी की जन्मकुंडली हमारे पास है'

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कांग्रेस नेताओं को धमकी देने पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे ने उन्हें चेताते हुए कहा कि उनके पास मोदी की जन्मकुंडली है. प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस नेताओं को धमकी भरे लहजे में कहा था कि उनके पास उनकी पूरी जन्मकुंडली है.

ठाकरे ने कहा, "जो भी व्यक्ति पैदा होता है, उसकी एक 'जन्म पत्रिका' होती है. प्रधानमंत्री को कभी यह नहीं भूलना चाहिए. यहां तक कि हमारे पास भी उनकी जन्मकुंडली है. क्या वे यह भूल गए कि गोधरा सांप्रदायिक दंगे के बाद वह कैसे बच निकले? यह मेरे दिवंगत पिता बाल ठाकरे की वजह से हुआ, जो हमेशा उनके समर्थन में खड़े रहे."

यहां अपने निवास मातोश्री में ठाकरे ने 26 जनवरी को शिवसेना द्वारा गठबंधन तोड़ने के बाद केंद्र तथा महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के साथ संबंधों सहित विभिन्न मुद्दों पर बातचीत की. मोदी की आलोचना करते हुए ठाकरे ने कहा, "इससे पहले कभी भी कोई भारतीय प्रधानमंत्री इस स्तर तक नहीं गिरा था."

उन्होंने कहा, "वह मजाक करते हैं और अन्य पार्टियों के नेताओं का मजाक उड़ाते हैं, लेकिन लोग अब उससे ऊब चुके हैं. साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राज्य में 27 रैलियों को संबोधित किया था. इसलिए मैंने बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (बीएमसी) के चुनाव में उनसे यहां आने की मांग की थी."

ठाकरे ने आरोप लगाते हुए कहा कि वे (बीजेपी नेता) झूठे हैं, जिनकी दिलचस्पी सत्ता के सिवा किसी और चीज में नहीं है. उन्होंने कहा कि यही कारण था कि उन्होंने निकाय चुनाव के लिए बीजेपी के साथ गठबंधन तोड़ने और अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया.

यह पूछे जाने पर कि वह सत्तारूढ़ गठबंधन को केंद्र और महाराष्ट्र में कैसे जारी रख सकते हैं, उन्होंने कहा, "क्या उन्होंने हमें गठबंधन से निकलने के लिए कहा है? अगर वह हमें पसंद नहीं करेंगे तो हम इससे निकल सकते हैं. हम यहां निकाय चुनाव के बाद अपने भविष्य पर फैसला करेंगे."

उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि किस तरह उनके दिवंगत पिता बाल ठाकरे, दिवंगत बीजेपी नेता प्रमोद महाजन और गोपीनाथ मुंडे के प्रयास से दोनों पार्टियों के बीच यह गठबंधन बना और समय के साथ और मजबूत होता गया.

ठाकरे ने कहा, "उस वक्त, मेरे पिता ने हिंदू वोटों के बिखराव को रोकने का फैसला किया था, बीजेपी अपना ध्यान केंद्रीय स्तर पर केंद्रित करेगी, जबकि शिवसेना राज्यस्तर पर. यह बढ़िया चला. लेकिन अब बीजेपी सब कुछ हथियाने को आमादा है. केंद्र, राज्य, नगर निकाय और भी बहुत कुछ."

उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना अकेले चलती, तो यह बीते 25 सालों के दौरान महत्वपूर्ण राजनीतिक ताकत के रूप में उभरती. उद्धव ठाकरे ने कहा, "महाराष्ट्र सरकार में बीजेपी के सभी मंत्री राज्य में भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं. शिवसेना के एक भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं है."

33 महीनों के दौरान मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने मुस्कुराकर कहा, "वह झूठ के बल पर इतने दिन चले. यह भी एक उपलब्धि है! और वे बाकी के 27 महीने भी इसी के सहारे काट लेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
'शराब-सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाइए, लेकिन बेटियों को...', SC ने दिया अदालतों में महिलाओं के लिए बेहतर व्यवस्था का आदेश
ED Raid: MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
MP में 70 करोड़ की MDMA ड्रग्स तस्करी मामले में ED का बड़ा एक्शन! इंदौर-मंदसौर में ताबड़तोड़ छापेमारी
Brij Bhushan Sharan Singh: 'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह
'अगर इमारतें अवैध हैं तो...', आजम खान की यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर एक्शन को लेकर क्या बोले बृजभूषण सिंह

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget