एक्सप्लोरर

क्या दिल्ली की तरह मुम्बई में थी अशांति फैलाने की तैयारी, DCP की तत्परता से नाकाम हुई साजिश?

इस घटनाक्रम पर करीबी नज़र रखे मुम्बई पुलिस के डीसीपी संग्राम सिंह निशानदार के निर्देश पर पहले से तैनात पुलिस ने कानूनी कार्यवाई की चेतावनी दी. उन्होंने जमा हो रहे लोगो से घर जाने को कहा.

मुम्बई: एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपने परिवार सहित भारत की आधिकारिक यात्रा पर है वही दूसरी तरफ दिल्ली और अलीगढ़ को जलाने की वारदातें सामने आई है. दिल्ली में हुई हिंसा में दंगाइयों ने कई घरों, दुकानों, वाहनों को आग के हवाले कर दिया. दिल्ली में हुई हिंसा के पुलिस कांस्टेबल रतनलाल सहित 7 लोगो की मौत हुई है.

दिल्ली में हिंसा की घटनाएं देर शाम होते होते बढ़ गई. दिल्ली में प्रदर्शनकारी जिस तरह से जमा हुआ उसी तर्ज पर मुम्बई में भी महज आधे घंटे के भीतर CAA, NRC विरोध करने वाला गुट जमा हो गए.

सोशल मीडिया पर अलग-अलग ग्रुप में पोस्टर बनाकर प्रदर्शन करियों से मुम्बई के गेटवे ऑफ इंडिया पहुचने की अपील की जाने लगी. चौकाने वाली बात यह कि एक गुट तुरंत गेटवे ऑफ इंडिया और ताज पैलेस होटल के बाहर पहुच गया.

पुलिस ने मौजूद लोगों को घर जाने के लिए कहा

इस घटनाक्रम पर करीबी नज़र रखे मुम्बई पुलिस के डीसीपी संग्राम सिंह निशानदार के निर्देश पर पहले से तैनात पुलिस ने कानूनी कार्यवाई की चेतावनी दी और जमा हो रहे लोगो से घर जाने को कहा.

प्रदर्शनकारी घर ना जाकर गेटवे ऑफ इंडिया से लगभग 4 किलोमीटर दुर मरीन ड्राइव पर पहुच गए. लेकिन डीसीपी निशानदार, अपने अच्छे खासे पुलिस संख्या बल के साथ मरीन ड्राइव पहुच गए.

पुलिस के भारी बंदोबस्त को देखकर प्रदर्शनकारी मोमबत्ती जलाकर बैठ गए. जिसपर ज़ोन के डीसीपी संग्राम सिंह निशानदार ने कहा की, प्रदर्शन की इजाज़त आज़ाद मैदान में है और मरीन ड्राइव की जगह ख़ाली कर दे.

प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया

कुछ समय इंतजार करने के बाद जब प्रदर्शनकारी सहयोग नही कर रहे थे तब मुम्बई पुलिस ने सभी प्रदर्शनकरियों को हिरासत में ले लिया. आज़ाद मैदान पुलिस स्टेशन में प्रदर्शनकारी पुलिस हिरासत में थे बावजूद इसके अपने साथी प्रदर्शनकारियो को व्हाट्सएप मेसेज, वायस मेसेज से बुलाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पुलिस स्टेशन पहुंचने की अपील कर रहे थे.

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पहले गेटवे ऑफ इंडिया और फिर मरीन ड्राइव पर पहुचने वाले अधिकतर लोग वही है जिनपर CAA, NRC के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान शिकायत दर्ज है.

पुलिस टीम इस बात की जांच कर रही है कि किसके इशारे पर रात 12 बजे यह प्रदर्शनकारी सड़क जाम करने ताज पैलेस होटल पहुच गए और आखिरकार इनकी असली मंशा क्या थी?

फिल्मी अंदाज में पकड़ा गया डॉन रवि पुजारी, अधिकारी बोले- यह भूत का पीछा करने जैसा था

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
कर्नाटक विधानसभा को उड़ाने का AI से बनाया वीडियो, आरोपी गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार
PNB की करेंसी चेस्ट में मिले 17.29 करोड़ के नकली नोट, NIA ने 2 को किया गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget