एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: 'वक्फ पर मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को किया जा रहा गुमराह', ओवैसी का नाम लेकर बोले जगदंबिका पाल

Jagdambika Pal: BJP सांसद जगदंबिका पाल ने वक्फ संशोधन विधेयक पर ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को गुमराह करने का आरोप लगाया और कहा कि ये विधेयक गरीबों, महिलाओं और बच्चों के लिए फायदेमंद है.

Muslim Personal Law Board: भाजपा सांसद और वक्फ संशोधन विधेयक पर बनाई गई ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी के चेयरमैन जगदंबिका पाल ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके अनुसार मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड देश के मुसलमानों और अल्पसंख्यकों को गुमराह कर रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से लाया गया वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के हित में है खासकर गरीबों, पसमांदा, महिलाओं, विधवाओं और बच्चों के लिए.

जगदंबिका पाल ने ये स्पष्ट किया कि वक्फ संशोधन विधेयक से कोई भी धार्मिक स्थल, मस्जिद या कब्रिस्तान प्रभावित नहीं होगा जैसा कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड आरोप लगा रहा है. बोर्ड का ये आरोप कि इस कानून के लागू होने से मस्जिदों और कब्रिस्तानों की संपत्तियां खत्म हो जाएंगी पूरी तरह से निराधार है. उन्होंने कहा कि बोर्ड जानबूझकर भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है जबकि ये विधेयक पारदर्शी और मुसलमानों के लिए फायदेमंद है.

पाल ने ओवैसी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया

विपक्षी दलों पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए पाल ने खासकर असदुद्दीन ओवैसी का नाम लिया. उनका कहना था कि ओवैसी को ये अच्छी तरह से पता है कि इस संशोधन में धार्मिक स्थलों या संपत्तियों को छीनने का कोई प्रावधान नहीं है फिर भी वह गुमराह कर रहे हैं.

प्रदर्शन और कानून की प्रक्रिया

जगदंबिका पाल ने ये भी कहा कि जंतर-मंतर और पटना में हुए प्रदर्शनों से इस कानून की प्रक्रिया पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. अगर विधेयक में किसी भी तरह की असंवैधानिकता पाई जाती है तो लोग अदालत का रुख कर सकते हैं. उन्होंने ये बताया कि ज्वाइंट पार्लियामेंट कमेटी ने अपनी रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जो अब कैबिनेट में मंजूरी के लिए है. इसके बाद विधेयक को संसद में प्रस्तुत किया जाएगा.

वक्फ संशोधन पर आंदोलन की घोषणा

जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ इस प्रक्रिया में पूरी तरह से लागू होगा और ये विधेयक मुसलमानों के लिए फायदेमंद साबित होगा. ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने वक्फ संशोधन विधेयक के विरोध में देशभर में आंदोलन का आह्वान किया है जिसके चलते संसद में हंगामे की संभावना है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
'महंगा तेल खरीदो...', होर्मुज संकट के बीच ट्रंप का जनता को फरमान
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
वंदे मातरम और दिमागी नक्सल पर BJP-कांग्रेस में आर पार, PM का Gen Z को खास संदेश | बड़ी बातें
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
ईरान ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, राष्ट्रपति पेजेशकियन ने क्या कहा?
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज
भारत से रिश्ते सुधार रहा ये मुस्लिम देश, स्वतंत्रता दिवस पर भेजा मैसेज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget