एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: 'मुसलमान सब बर्दाश्त करेगा, लेकिन...', संसद में वक्फ बिल लाए जाने पर जमीयत उलेमा-ए-हिंद की धमकी

Waqf Amendment Bill: मौलाना सिराज खान ने कहा कि पीएम मोदी आखिर मुसलमानों के ही पीछे क्यों पड़े हैं, क्या वो मुसलमानों के प्रधानमंत्री नहीं हैं? सरकार क्या चाहती है ये मेरी समझ से बाहर है.

Waqf Amendment Bill: केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार (2 अप्रैल, 2025) को लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पेश किया. वक्फ बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी पार्टियों ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. वक्फ बिल को लेकर मुस्लिम संगठन भी नाराजगी जता रहे हैं. इसी पर जमीयत उलेमा ए हिंद मुंबई के अध्यक्ष मौलाना सिराज खान का बड़ा बयान सामने आया है.

मौलाना सिराज खान ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत करते हुए कहा, 'वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर सरकार ने जेपीसी कमेटी बनाई, लेकिन उसका कोई मतलब नहीं रह गया क्योंकि सरकार ने किसी की एक नहीं सुनी. देश की तरक्की के लिए बहुत सारे काम बाकी हैं लेकिन मेरा सवाल ये है कि मुसलमानों को जो चुभता हुआ मसला है उसी को लेकर सरकार क्यों प्वाइंट आउट कर रही है. जैसे कि मोदी सरकार ट्रिपल तलाक का बिल लेकर आई, उसकी हिंदुस्तान में कोई जरूरत नहीं थी. अब सरकार मुसलमानों की प्रॉपर्टी के पीछे पड़ गई है'. 

'जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने, देश खतरे में आ गया'

सिराज खान ने कहा, 'पीएम मोदी आखिर मुसलमानों के ही पीछे क्यों पड़े हैं, क्या वो मुसलमानों के प्रधानमंत्री नहीं हैं, सरकार हमसे कुछ भी बात नहीं करना चाहती, सरकार क्या चाहती है ये मेरी समझ से बाहर है'. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि क्या मुझे अयोध्या के रामजन्मभूमि ट्रस्ट का ट्रस्टी बनाएंगे. हिंदुस्तान में आजादी से लेकर 2014 तक सब बराबर चल रहा था, सब सही चल रहा था. जब से नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बने हैं तबसे देश खतरे में आ गया है'. 

मोदी सरकार को चेतावनी देते हुए मौलाना सिराज खान ने कहा, 'सरकार एक बात ध्यान से सुन ले, हम जेल जाने से डरते नहीं हैं. हमारे किसी भी मामले में अगर सरकार दखलअंदाजी करेगी तो हम जेलों को आबाद करेंगे. हम अपनी आजादी के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं'. 

'मुसलमान धर्म के अंदर किसी भी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं कर सकता'

सिराज खान ने कहा, 'मुसलमान सब बर्दाश्त कर सकता है लेकिन धर्म के अंदर किसी भी तरह की दखलअंदाजी बर्दाश्त नहीं कर सकता. हमारे नबी ने जो तरीका बताया है जीने का, हम उसी के हिसाब से जीने की कोशिश करते हैं. दिल्ली के शाहीन बाग की तरह देश भर में धरना प्रदर्शन किया जाएगा. महाराष्ट्र में भी शाहीन बाग की तरह आंदोलन किया जाएगा'. 

ये भी पढ़ें:

'अपनी संपत्ति का दान कर सकते हैं, सरकारी जमीन का नहीं', वक्फ बिल पर क्या-क्या बोले अमित शाह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
SC से सरकारी कर्मचारियों को राहत, रहेंगे लेबर एक्ट के दायरे में
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त
Xप्लेन: 24 घंटे में पाकिस्तान को पड़े तीन चांटे, खेल से कूटनीति तक मिली शिकस्त

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI चीफ मनन मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
झटकों के बीच TMC को इस चुनाव में मिली बड़ी जीत, BJP को कितनी सीटें?
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
माल ढुलाई में आएगी तेजी! 130 की रफ्तार से दौड़ी वंदे भारत फ्रेट, कब शुरू होगी सेवा?
Embed widget