एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: 1.2 लाख करोड़ की संपत्ति... पसमांदा, महिला और निचले तबके के मुसलमानों के लिए क्या? वक्फ बिल सपोर्ट में TDP-JDU ने दिए ये तर्क

टीडीपी सांसद कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि वक्फ की संपत्तियों का मिसमैनेजमेंट हुआ है और कई बार दुर्भावनापूर्ण इरादे की वजह से वक्फ की संपत्तियों का कम इस्तेमाल हुआ.

वक्फ संशोधन बिल 2025 पर बुधवार (2 अप्रैल, 2025) को लोकसभा में चर्चा के दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP)  के सहयोगी दल जेडीयू और टीडीपी ने बिल के समर्थन में जोरदार भाषण दिया. दोनों दलों का मानना है कि संशोधन कर वक्फ प्रोपर्टी को मुस्लिम महिलाओं, युवाओं और निचले तबके के कल्याण में लगाया जाना चाहिए. जेडीयू के सांसद और पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने वक्फ बिल पर अपने भाषण में जमकर विपक्ष पर हमला बोला और कहा कि पसमांदा मुसलमान और निचले तबके की बात क्यों नहीं हो रही.

ललन सिंह ने कहा कि चर्चा की शुरुआत से ही ऐसा माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जैसे ये बिल मुसलमान विरोधी है. कहीं से ये मुसलमान विरोधी नहीं है. उन्होंने कहा कि वक्फ कोई धार्मिक संस्था नहीं है, ये ट्रस्ट है, जिसे मुसलमानों के हक में काम करने के लिए बनाया गया. उन्होंने विपक्ष से कहा कि आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को क्यों कोस रहे हैं. अगर आपको मोदी जी का चेहरा नहीं पसंद तो मत देखिए. उनके काम को देखिए. 2013 में आपने जो पाप किया था, उन्होंने उसको खत्म करके पारदर्शिता लाने का काम किया है. ललन सिंह ने कहा कि आज देश में दो तरह के लोग वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ हैं. एक वो जो अपने वोट के लिए धार्मिक मामलों का इस्तेमाल करते हैं और दूसरे वो हैं जिनका वक्फ पर कब्जा था. वे कब्जे को अपने चंगुल से जाते हुए देखकर विरोध कर रहे हैं.

वक्फ की वर्किंग में छेड़छाड़ नहीं, बोले ललन सिंह
ललन सिंह ने कहा, 'बिल में वक्फ की वर्किंग में छेड़छाड़ करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन हम वक्फ की आमदनी सही मायने में मुसलमानों के लिए खर्च हो, इस पर नजर रखने के लिए बिल में संशोधन लेकर आए हैं. इससे आपको क्या दिक्कत है. क्यों विरोध कर रहे हैं. इसलिए कि आप नजर में चढ़ जाएंगे और आपका गिरोह चलेगा नहीं. मुसलमानों के हक में काम होगा, बेहतर प्रबंधन होगा, धन के दुरुपयोग को रोका जा सकेगा और सिर्फ उसके काम पर नजर रखने का तंत्र विकसित किया जा रहा है. इससे आपके विरोध का कोई आधार नहीं है.'

ललन सिंह ने पसमांदा मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा कि वक्फ में पसमांदा के लिए कुछ है, कितनी बड़ी आबादी है उनकी. कांग्रेस पार्टी के नेता पूरे देश में चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं जातीय जनगणना कराइए तो पसमांदा समुदाय के खिलाफ क्यों हैं. अगर उनको उनका हक दिया जा रहा है तो आपको दिक्कत क्यों है.

पसमांदा, मुस्लिम महिला और निचले तबके को भी अधिकार, सदन में बोली जेडीयू
ललन सिंह ने कहा कि वक्फ संशोधन बिल के माध्यम से पसमांदा मुसलमान, निचले तबके के मुसलमान और मुसलमानों में भी जो सबसे निम्न वर्ग के मुसलमान हैं, उनको अधिकार मिलेंगे तो विपक्ष चिलपो मचा रहे हैं, हल्ला कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला सशक्तिकरण की बहुत बातें करती है तो अगर वक्फ के साथ महिलाओं को जोड़ा जा रहा है तो आपको क्यों तकलीफ हो रही है. महिलाओं को भी सशक्तिकरण का हक है वो काम मोदी सरकार करने जा रही है. 

महिलाओं और युवाओं के कल्याण में हो वक्फ संपत्ति का इस्तेमाल, बोली टीडीपी
चंद्रबाबू नायूड की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के सांसद कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने भी वक्फ संशोधन बिल का समर्थन किया. उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्ति को मुस्लिम समुदाय के हर वर्ग विशेषरूप से युवाओं और महिलाओं के कल्याण में लगाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि देश के मुस्लिम समुदाय के हर वर्ग को आगे बढ़ाने के लिए मदद की जरूरत है. उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वक्फ के पास 1.2 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति और 36.18 लाख एकड़ जमीन है, जिससे मुस्लिम समुदाय के सामाजिक और आर्थिक बदलाव में मदद कर सकती है.

टीडीपी सांसद तेन्नेटी ने किया वक्फ संशोधन बिल का समर्थन
कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि वक्फ की इन संपत्तियों का मिसमैनेजमैंट और कई बार दुर्भावनापूर्ण इरादे के कारण मुसलमानों के कल्याण के लिए कम इस्तेमाल किया गया. उनकी पार्टी का ये मानना है कि इनका इस्तेमाल मुस्लिमों और महिलाओं के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए. इसमें सुधार होना चाहिए. उन्होंने कहा कि ये बिल मुस्लिम महिलाओं, युवाओं और निचले तबके के लिए महत्वपूर्ण है और उम्मीद है कि एक्ट के नियम बनाते वक्त राज्यों को लचीलापन देने के पहले के सुझावों पर विचार किया जाएगा. तेन्नेटी ने कहा- हम वक्फ संशोधन बिल का सपोर्ट करते हैं.

कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कहा कि टीडीपी पहला दल था, जिसने जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी (JPC) बनाने की मांग की थी. उन्होंनं कहा कि 97 लाख से ज्यादा कम्यूनिकेशन हुई. रिवाइज्ड बिल 14 संशोधनों के साथ आया. हमारी पार्टी ने तीन सुझाव दिए और तीनों माने गए. ये सुझाव मुसलमानों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करते हैं. 

यह भी पढ़ें:-
Waqf Amendment Bill: 'योगी जी 30 की गिनती में उलझे हुए हैं, जैसे तीस मार खां हैं', लोकसभा में अखिलेश ने यूपी CM पर कसा तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने PM मोदी को किया फोन, रणनीतिक साझेदारी बढ़ाने पर जोर
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
परिसीमन बिल: CM विजय ने लिया फैसला, महिला आरक्षण बिल पर भिड़े रिजिजू, बादल साथ | बड़ी बातें
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज
हल्द्वानी में खरगे की हुंकार, 2027 चुनाव से पहले कांग्रेस ने दे दिया बड़ा मैसेज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget