एक्सप्लोरर

Boris Johnson India Visit: 'हम चाहते हैं कि उनका भारत प्रत्यर्पण किया जाए लेकिन...', नीरव मोदी और विजय माल्या पर बोले बोरिस जॉनसन

Boris Johnson in India: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने भारत के आर्थिक भगोड़ों के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है लेकिन कुछ कानूनी पचड़ों ने इस काम को काफी मुश्किल कर दिया है.

Boris Johnson PM Modi: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को कहा कि उनकी सरकार ने भारत के आर्थिक भगोड़ों के प्रत्यर्पण का आदेश दिया है लेकिन कुछ कानूनी पचड़ों ने इस काम को काफी मुश्किल कर दिया है. नीरव मोदी और विजय माल्या को लेकर पूछे गए एक सवाल पर बोरिस जॉनसन ने कहा, ब्रिटिश सरकार चाहती है कि उन्हें मुकदमे के लिए भारत को सौंप दिया जाए क्योंकि वह ऐसे लोगों का स्वागत नहीं करना चाहती, जो ब्रिटेन के कानूनी सिस्टम का इस्तेमाल खुद को यहां भारत में बचाने के लिए करते हैं.  जॉनसन ने कहा, 'जिन दो भगोड़ों की आपने बात की, उनके प्रत्यर्पण के मामले में कुछ कानूनी पचड़े हैं, जिनकी वजह से काम बेहद मुश्किल हो गया है. लेकिन ब्रिटिश सरकार ने उनके प्रत्यर्पण का आदेश दे दिया है.'

उन्होंने आगे कहा, हम चाहते हैं कि इन लोगों को मुकदमे के लिए भारत को सौंप दिया जाए. हम ऐसे लोगों का स्वागत करते हैं, जो अपने साथ भारत से काबिलियत और बौद्धिकता लेकर आते हैं. हम ऐसे लोग नहीं चाहते, जो ब्रिटेन के कानून का इस्तेमाल खुद को भारत में बचाने के लिए करते हैं. इससे पहले बोरिस जॉनसन के  भारत दौरे को लेकर विदेश सचिव हर्ष शृंगला ने कहा कि आर्थिक भगोड़ों का मामला ब्रिटिश पीएम के सामने उठाया गया. उनकी सरकार ने कहा कि इन भगोड़ों का प्रत्यर्पण उनके लिए बड़ी प्राथमिकता है क्योंकि उन्हें भारत लाकर उन पर मुकदमा चलाया जाना चाहिए.

हर्ष शृंगला ने आगे कहा, हमारा मकसद उन आर्थिक भगोड़ों का भारत वापस लाना है, जो वॉन्टेड हैं. इन लोगों का मुद्दा ब्रिटिश पीएम के सामने बातचीत के दौरान उठाया गया. बता दें कि विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी ने सरकारी बैंकों को जमकर चूना लगाया. भारत सरकार ने पिछले महीने संसद को बताया था कि इन लोगों ने अपनी कंपनियों के जरिए 22,585 करोड़ों रुपये का घोटाला किया है. 

यह भी पढ़ें-

UK PM India Visit: कभी भारत पर राज करने वाले ब्रिटेन को अब साझेदारी में दिख रही सुरक्षा और समृद्धि

Alwar Demolition: 300 साल पुराने मंदिर पर चला बुलडोजर तो भड़के ओवैसी, कहा- उम्मीद है BJP और RSS माफी मांगेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
'विपक्षी नहीं...', कौन है दिमागी नक्सल? किरेन रिजिजू ने बताया
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
2014 से 2026: बुनियादी चुनौतियों से अहम मुद्दों तक, PM मोदी के भाषण में 'देश पहले'
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र
वंदे मातरम विवाद: माफी मांगें सोनिया, बंकिम चंद्र के वंशज ने लिखा पत्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget