एक्सप्लोरर

शुरू हुई विधानसभा चुनावों की जंगः पंजाब और गोवा में आज होगा मतदान

नई दिल्लीः गोवा और पंजाब में आज यानी 4 फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है. गोवा और पंजाब में चुनाव की सारी तैयारी पूरी हो चुकी है. पार्टियों के धुआंधार प्रचार अभियान के बाद गोवा और पंजाब आज होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार हैं. चुनाव के नतीजे 11 मार्च को घोषित किये जाएंगे.

पंजाब चुनाव का पूरा खाका पंजाब विधानसभा के 117 सदस्यों का चुनाव करने के लिए आज वोटिंग सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. पंजाब में विधानसभा की कुल 117 सीटें हैं. 4 फरवरी को 1 करोड़ 92 लाख 14 हजार वोटर 1146 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे. वोटिंग के लिए कुल 22 हजार 600 बूथ बनाए जाएंगे.. चुनाव के लिए 1146 उम्मीदवार मैदान में हैं जिनमें से 81 महिलाएं हैं और एक ट्रांसजेंडर है. राज्य के 1,98,79,069 मतदाताओं में से 93,75,546 महिलाएं और 415 ट्रांसजेंडर हैं. पंजाब के मालवा में 69, माझा में 25 और दोआबा में 23 विधानसभा सीटें है. राज्य में 22,615 मतदान केंद्र लगाए गए हैं. 83 विधानसभा क्षेत्र सामान्य श्रेणी के हैं जबकि 34 आरक्षित हैं.

पंजाब में एबीपी न्यूज़ के ओपिनियन पोल में कौन मार रहा है बाजी?

पंजाब में कौन-कौन सी पार्टियां हैं चुनावी मैदान में? सत्ताधारी अकाली दल 94 सीटों पर और उसकी सहयोगी पार्टी बीजेपी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. 117 सीटों वाली पंजाब में सत्तारुढ अकाली-बीजेपी को कांग्रेस सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़कर कड़ी टक्कर दे रही है. पंजाब में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी 112 सीटों पर चुनाव ल़ड़ रही है और उनके साथ गठबंधन में आई बैंस भाईयो की लोक इंसाफ पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. आप से अलग होने वाले सुच्चा सिंह छोटेपुर की पार्टी अपना पंजाब पार्टी 77 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इसके इलावा बसपा के भी कुछ सीटों पर उम्मीदवार चुनाव मैदान में है. पंजाब में अकाली गठबंधन, कांग्रेस और आप में त्रिकोणीय मुकाबला है. 2012 में अकाली गठबंधन को 68 सीटों पर जीत मिली थी

पंजाब चुनाव में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार मुख्य उम्मीदवारों में पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह (पटियाला और लंबी सीटों से), मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल (लंबी से) और उनके बेटे उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल (जलालाबाद), आप सांसद भगवंत मान (जलालाबाद) राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया (मजीठिया) और क्रिकेटर से नेता बने एवं बीजेपी के पूर्व सांसद नवोजत सिंह सिद्धू कांग्रेस के टिकट पर (अमृतसर पूर्व) मैदान में है.

गोवा चुनाव का पूरा खाका गोवा विधानसभा की 40 सीटों के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के 251 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. 40 सीटों वाली गोवा में मतदान के लिए 1642 केंद्र बनाए गए हैं. 40 सीटों के लिए 1642 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. कुल रजिस्टर्ड मतदाताओं की संख्या 11.10 लाख है जिनमें 5.46 लाख पुरुष एवं 5.64 लाख महिला मतदाता है. मतदान का समय सुबह 7 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है. गोवा में कौनसी पार्टियां हैं मैदान में प्रमुख पार्टियों कांग्रेस, बीजेपी, आम आदमी पार्टी के साथ ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) और शिवसेना के महागठबंधन ने अपने उम्मीदवारों को चुनाव में खड़ा किया है. गोवा में कांग्रेस ने 37 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं तो सत्तारुढ़ बीजेपी ने 36 सीटों पर अपने सैनिकों को खड़ा किया है. इसके अलावा राज्य में पहली चुनाव में उतरी आम आदमी पार्टी ने 39 सीटों पर अपने उम्मीदवारों को चुनावी दंगल में उतारा है. इस चुनाव में पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों और मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के भविष्य का फैसला होने वाला है. यहां 250 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. दक्षिणी गोवा से कुल 131 उम्मीदवार और उत्तरी गोवा से 119 उम्मीदवार मैदान में हैं गोवा में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार गोवा में सत्तारूढ़ बीजेपी, विपक्षी कांग्रेस और राज्य में नई एंट्री करने वाली आप और तीन पार्टियों एमजीएम, जीएसएम और शिव सेना के गठबंधन वाली पार्टियों के बीच मुकाबला है. चुनाव में 5 पूर्व मुख्यमंत्रियों और मौजूदा मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर के भविष्य का फैसला होने वाला है. यहां 250 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं. दक्षिणी गोवा से कुल 131 उम्मीदवार और उत्तरी गोवा से 119 उम्मीदवार मैदान में हैं. वोटों की गिनती 11 मार्च को होगी.

मीनाक्षी प्रकाश इस समय abp न्यूज में बिजनेस सेक्शन के कामकाज को देख रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता के करियर की शुरुआत देश के सबसे बड़े आर्थिक पोर्टल मनीकंट्रोल डॉटकॉम के हिंदी संस्करण हिंदी.मनीकंट्रोल डॉटकॉम के साथ की थी. भारतीय अर्थव्यवस्था के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े विषयों पर भी इनकी नजर रहती है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
'ये शांति भंग...', क्या अब प्रदर्शन नहीं करेंगे CJP के नेता? दावों पर आया पार्टी का बयान
CJP Protest Live Updates: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
LIVE: 'राजा की जान तोते में होती है', CJP के आशुतोष रांका का PM मोदी पर निशाना
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब
CJP प्रोटेस्ट: मेट्रो-रोड बाधित करने की शिकायत पर SC का नोटिस, 2 दिन में मांगा जवाब

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
सपा के पोस्ट पर भड़के BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर, अखिलेश यादव को घेरा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget