एक्सप्लोरर

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 11 बजे तक 23.25 फीसदी मतदान

पहली बार त्रिपुरा में बीजेपी लेफ्ट से सीधे टक्कर ले रही है. राज्य में आज 60 में से 59 सीट पर वोट डाले जा रहे हैं.

अगरतला: पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग जारी है. काफी तेज मतदान हो रहा है. सुबह 11 बजे तक 23.25 फीसदी वोटिंग हुई है. अनेक मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें देखी जा रही हैं. वोटिंग के शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें देखी जा रही हैं. महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सभी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर जमा हो रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं.

आपको बता दें कि जहां ये चुनाव एक ओर सीपीएम के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है तो वहीं केन्द्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी अपनी जगह बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है. पहली बार यहां बीजेपी लेफ्ट से सीधे टक्कर ले रही है.

त्रिपुरा में आज 60 में से 59 सीट पर वोटिंग है. सीपीएम उम्मीदवार के निधन होने से चरिलम सीट पर चुनाव रद्द हो गया है.

त्रिपुरा में सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा 31 है. इस बार के चुनाव में सीपीएम और बीजेपी सीधे टक्कर में है. त्रिपुरा में बीजेपी 50 सीटों पर चुनाव लड़ रही है और अन्य 9 सीटों पर बीजेपी की सहयोगी पार्टियों ने अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं. वहीं कांग्रेस 58 और सीपीएम 56 सीटों पर चुनाव लड़ रहीं हैं.

इस बार के चुनाव में कुल 292 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. हालांकि 22 दागी और 35 करोड़पति उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं. राज्य में 25 लाख वोटर हैं जिसमें से 70% बंगाली और अन्य 30% आदिवासी हैं. साल 2013 के विधानसभा चुनाव में सीपीएम को 49 और कांग्रेस को 10 सीट मिली थी. एक सीट निर्दलीय उम्मीदवार ने जीता था. माणिक सरकार पिछली चार बार से राज्य के मुख्यमंत्री हैं. सरकार देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर मशहूर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
कांग्रेस शासित मुख्यमंत्रियों की बैठक खत्म, एजुकेशन पॉलिसी पर हुई चर्चा
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
'चुनावी राज्यों से Gen Z तक', नितिन नवीन की प्रभारियों संग मीटिंग में बनी ये स्ट्रेटजी
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
किस मजहब के लोगों ने खरीदी कितनी गाड़ियां? ओवैसी बोले- 'डेमोग्राफी कमीशन' से मुसलमानों को निशाना
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव में SC की एंट्री, रिजल्ट पर लगाई रोक

वीडियोज

AI SILVER CONNECTION: सोना तो बस नाम का है! असली खेल चांदी में, AI से जुड़ा बड़ा राज |ABPLIVE
Man Atisundar:😱Radhya के खिलाफ हुआ परिवार और Pratham! Antara का खौफनाक प्लान हुआ कामयाब! #sbs
Bollywood News: Paris Fashion Week में ऐश्वर्या का रॉयल अवतार, फिर लुक पर क्यों उठे सवाल? (29.09.26)
ECL Season 3: Elvish Yadav और Fukra Insaan ने एक-दूसरे की जमकर तारीफ की, दिखा भाईचारा
Panchayat 5: Raghubir Yadav ने दिया बड़ा Update, Anshuman Jha संग सुनाए कई मजेदार किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
'संवैधानिक व्यवस्था को तार-तार करने...', स्मृति ईरानी ने साधा कांग्रेस पर निशाना
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
मुंबई में CJP के कार्यकर्ताओं का विरोध, लोगों ने बोलने नहीं दिया
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता आहूजा ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
'वो जिसके साथ रहे खुश रहे', सुनीता ने गोविंदा-कोमल के लालाबागचा दर्शन पर तोड़ी चुप्पी
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
नेशनल रिकॉर्ड के साथ रिले टीम ने जीता पदक, बारिश में दौड़ लगाकर रचा इतिहास
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ज्ञानेश कुमार ने…', SIR पर उठ रहे सवालों पर जीतन राम मांझी का बड़ा बयान
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
'ये गांव बिकाऊ है', महाराष्ट्र के इस गांव में लोगों ने क्यों लगाए पोस्टर? जानें वजह
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
जब बीच सड़क आराम करने बैठा शेरों का झुंड, लोगों की थम गईं सांसें
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
बिहार शिक्षक भर्ती में 932 पद बढ़े, अब 33,320 पदों पर होगी भर्ती 
Embed widget