एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस से ध्यान भटकाने के लिए एलएसी पर तनाव पैदा कर रहा है चीन- वीके सिंह

वीके सिंह का कहना है कि ध्यान भटकाने के लिए चीन एलएसी पर दबाव पैदा कर रहा है.उन्होंने कहा कि भारतीय सेना पूरे मामले को देख रही है.

नई दिल्ली: चीन बॉर्डर पर शुरू हुए तनाव के बीच एलएसी को लेकर पूर्व सेनाध्यक्ष और केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि चीन की ये पुरानी आदत है. चीन मूल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए अक्सर एलएसी पर तनाव उत्पन्न करने का प्रयास करता है. वीके सिंह के मुताबिक चीन इन दिनों कोरोना को लेकर पूरी दुनिया के निशाने पर है. ऐसे के चीन की जनता का ध्यान भटकाने के लिए वो अपने देश पर खतरे का राग अलाप रहा है और सेना को तैयार रहने को बोल रहा है.

भारतीय सेना पूरे मामले को देख रही है

वीके सिंह ने कहा कि हमारी सेना इस पूरे मामले को देख रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मसले पर नजर रखे हुए हैं. इसलिए हमें परेशान होने की जरूरत नहीं है. एलएसी के मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच में संबंध अलग-अलग दर्जे पर अलग-अलग तरीके से हैं. जहां तक एलएसी का मामला है जो एलएसी है ना जमीन पर मार्क है ना उसका कोई निशान है. तो दोनों देश अलग अलग तरीके से उसके बारे में सोचते हैं.

अक्सर जब दोनो देशों के सैनिक पेट्रोलिंग करते हैं तो आमना-सामना होता है. चीन की तरफ से एक कोशिश की जा रही कि जो वह बोल रहे हैं वही एलएसी है. यह पहले भी होता रहा है. लेकिन भारतीय सेना सोच समझकर एक अच्छे तरीके से इसका हल ढूंढती है. उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि इसके बारे में बहुत ज्यादा फिक्रमंद होना चाहिए.

उन्होंने कहा कि मेरा अपना आकलन यह है कोरोना की वजह से चीन इस समय पूरी दुनिया के कटघरे में खड़ा है. अपने लोगों का ध्यान भटकाना चाहता है इसलिए यह टेंशन क्रिएट की जा रही है. कितना तनाव आगे बढ़ेगा कितना नहीं बढ़ेगा जमीन के ऊपर स्थिति हमारी सेना देख रही हैं. इस पर विचार विमर्श हो रहा है. माननीय प्रधानमंत्री स्वयं उसके साथ हमारा मार्गदर्शन करेंगे ताकि इसे ठीक से हैंडल किया जा सके .

अक्साई चीन पर बढ़ी एक्टिविटी के मसले पर वीके सिंह

वीके सिंह ने कहा कि चीन अपने लोगों का ध्यान बांटना चाहता है. इसलिए देश पर खतरा बता रहा है ताकि लोगों को पता ही नहीं चले दुनिया में हो क्या रहा है. उन्होंने कहा कि यह चीन हमेशा अपनाता है कि सेना तैयार हो जाओ, देश तैयार हो जाओ, मीडिया के जरिए या दूसरे तरीकों से दूसरे देश पर दबाव बनाना चाहता है. चाहे डोकलाम हो चाहे तिब्बत हो. यह हमेशा हमेशा टेक्टिस अपनाते हैं. घबराने की जरूरत नहीं मुझे पूरा यकीन है कि हमारी फौज और जो इस सब्जेक्ट को डील कर रहे हैं सब को इस बारे में पता है.

ये भी पढ़ें-

आखिर भारत के जनमानस में 'मुंगेरी लाल के हसीन सपने' मुहावरा कैसे बना

दिल्ली में कोरोना मरीजों के बढ़ने के सभी रिकॉर्ड टूटे, 24 घंटे में 792 नए केस आए, अब तक 300 से ज्यादा मौतें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
FCRA बिल पर दो धड़े में बंटी कांग्रेस-सपा, कहां रह गया कन्फ्यूजन और क्या है प्रावधान?
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
लुंगी विवाद पर दी सुष्मिता देव ने सफाई, BJP सांसद बोली- 'अब दूध का दूध और..'
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग केस, ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया अरेस्ट
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार
शोरगुल में सिमटा मॉनसून सत्र! आखिरी दिन भी संसद में गतिरोध बरकरार रहने के आसार

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget