एक्सप्लोरर

Visa Case: वीजा घोटाला केस में CBI ने कार्ति चिदंबरम से 8 घंटे की पूछताछ, सांसद बोले- मामला फर्जी है

Karti Chidambaram On Visa Case: कार्ति चिदंबरम आज केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई के सामने पेश हुए. इस दौरान उन्होंने कहा कि यह मामला फर्जी है.

CBI Questions Karti Chidambaram: कांग्रेस (Congress) नेता और सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) 2011 में 263 चीनी नागरिकों को वीजा जारी कराने से संबंधित एक कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में सीबीआई के सामने पेश हुए. उनसे जांच एजेंसी ने करीब आठ घंटे तक पूछताछ की. वहीं दिल्ली में सीबीआई मुख्यालय के बाहर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ यह मामला फर्जी है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने किसी चीनी नागरिक को वीजा दिलाने में कोई मदद नहीं की.

बता दें कि जब कथित घोटाला हुआ था, उस समय कार्ति के पिता पी चिदंबरम गृह मंत्री थे. सुप्रीम कोर्ट और सीबीआई की विशेष अदालत की अनुमति से ब्रिटेन और यूरोप की यात्रा पर गए कार्ति को विशेष अदालत के आदेश के अनुसार, वापस आने के 16 घंटे के भीतर सीबीआई जांच में सहयोग के लिए पेश होना था. सांसद बुधवार को यात्रा से लौटे. वह मामले से जुड़े प्रश्नों का उत्तर देने के लिए बृहस्पतिवार की सुबह सीबीआई कार्यालय पहुंचे. 

सीबीआई की प्राथमिकी में कहा गया है कि यह मामला चीनी कर्मियों का वीजा पुन: जारी कराने के लिए कार्ति चिदंबरम और उनके करीबी एस. भास्कररमन को वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (टीएसपीएल) के एक शीर्ष अधिकारी द्वारा 50 लाख रुपये की रिश्वत दिए जाने के आरोपों से संबंधित है. टीएसपीएल पंजाब में एक बिजली संयंत्र स्थापित कर रही थी.

एजेंसी ने इस मामले में भास्कररमन को पहले ही हिरासत में ले लिया है. सीबीआई का कहना है कि विद्युत परियोजना स्थापित करने का कार्य एक चीनी कंपनी द्वारा किया जा रहा था और निर्माण कार्य निर्धारित समय से पीछे चल रहा था.

प्राथमिकी के अनुसार, टीएसपीएल का एक कार्यकारी 263 चीनी श्रमिकों के लिए परियोजना वीजा फिर से जारी करवाना चाह रहा था, जिसके लिए कथित रूप से 50 लाख रुपये की रिश्वत दी गयी थी. कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) ने सभी आरोपों का खंडन करते हुए कहा, ‘‘अगर यह उत्पीड़न नहीं है, व्यक्ति विशेष के खिलाफ कार्रवाई नहीं है, तो क्या है ?’’

PM Modi Hyderabad: पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना - सिर्फ अपना खजाना भरती हैं परिवारवादी पार्टियां, समाज को बांटने की रचते हैं साजिश

Rahul Gandhi on China: चीन को लेकर अब ये बोले राहुल गांधी, केंद्र सरकार को दी बड़ी सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
अंधेरे में डूबा बांग्लादेश! मदद के लिए भारत से लगाई गुहार, MEA बोला- 'हम अपनी जरूरतों...'
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
'जरूरी एक्शन लेंगे', आतंकवाद पर भारत का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब
Xप्लेन: अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
अब बीजेपी संगठन के बाद PM मोदी कैबिनेट बदलेगी? क्या मिले संकेत
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप
TMC सांसद सौगत रॉय की कार पर हमला, BJP कार्यकर्ताओं पर आरोप

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget