एक्सप्लोरर

Viral Video: टिकट चेकर और महिला यात्री के बीच स्टेशन पर हुई झड़प, वीडियो वायरल हुआ तो रेलवे ने किया सस्पेंड

Bengaluru Viral Video: कुछ हफ्ते पहले उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक रेलवे कर्मचारी की पेशाब करने की घटना के बाद एक और कर्मचारी की हरकत कैमरे में कैद हुई है.

Ticket Checker Video: बेंगलुरु के केआरपुरम रेलवे स्टेशन पर एक टिकट चेकर और महिला यात्री के बीच तीखी बहस हो गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में अपने टिकट को लेकर परेशान महिला पर ये टीसी चिल्लाते हुए दिख रहा है. वहीं प्लेटफॉर्म पर खड़े लोग इन लोगों के बीच हो रही नोकझोंक को देख रहे हैं.

महिला जोर देकर कहती है कि उसने अपना टिकट बुक कराया था और इसे दूसरे टीसी को दिखाया था, लेकिन ये रेलवे का कर्मचारी उसे चुप करा देता है और वहां से जाने का प्रयास करने लगता है. ऐसे में आस-पास खड़े लोग टीसी को रोकने की कोशिश करते हैं. उसकी कमीज को पकड़ लेते हैं और वापस महिला के पास खींचकर ले आते हैं. इसी दौरान उस पर नशे में होने का आरोप भी लगता है.

क्या है वीडियो में?

परेशान महिला इस रेलवे कर्मचारी से कहती दिखती है, “तुम मुझे क्यों धमका रहे हो? मैंने टिकट बुक किया और इसीलिए मैं यहां पर हूं.” इसका जवाब देते हुए रेलवे कर्मी कहता है कि दिखाओ और जाओ. ये मेरा काम है. इसके बाद वहां पर धीरे-धीरे अन्य लोग भी जमा हो जाते हैं और महिला के पास खड़ा एक पुरुष कहता है, “ये लड़की अकेले यात्रा कर रही है और ये इसे धमका रहा है. मैं इस महिला को जानता भी नहीं हूं लेकिन ये देख सकता हूं कि ये लड़का उसका मजाक बना रहा है.”

हालांकि, इस मामले की जानकारी जब दक्षिण-पश्चिम रेलवे को हुई तो उन्होंने इस टिकट चेकर को सस्पेंड कर दिया है. इससे पहले भी एक घटना लखनऊ में सामने आई थी, जिसमें टिकट चेकर ने नशे की हालत में एक यात्री के ऊपर पेशाब कर दी थी. राजकीय रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि एक महिला अपने पति के साथ अकालतख्त एक्सप्रेस के ए1 कोच में यात्रा कर रही थी.

ये भी पढ़ें: Viral Video: चलती कार से बरसे नोट, डिग्गी में बैठा शख्स उड़ा रहा पैसों का ढेर, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
दिल्ली दंगा केस: उमर खालिद फिर पहुंचे HC, जमानत पर आज होगी सुनवाई
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
'लगातार उठा रहे कदम', एंटी पेपर बिल पास के बाद PM मोदी का जारी Video
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
बेंगलुरु में पिता बना हमलावर! कॉलेज कैंपस में बेटी पर चाकू से किया अटैक
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं
NEET UG काउंसलिंग 2026 में बड़े बदलाव, छात्रों को मिलेंगी कई नई सुविधाएं

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget