नमाज़ पढ़कर आता हूं... बाद में रंग पड़ेगा, आप भी देखें दिल जीतने वाला Video
लड़की, नमाजी लड़का को बचाने के लिए कहती है कि पहले मेरे ऊपर रंग डालो. उत्साह में बच्चे अपने सभी गुब्बारे उसके ऊपर फोड़ देते हैं. जब सभी के पास रंग खत्म हो जाता है तो लड़की साइकिल पर बिठाकर मस्जिद तक छोड़ देती है.

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव से पहले माहौल पूरी तरह से हिंदू-मुस्लिम हो चुका है. देश की राजनीतिक पार्टियां लोगों को धर्मों के आधार पर बांटकर न सिर्फ अपने पक्ष में वोटरों को रिझाना चाहती है बल्कि चुनाव भी जीतना चाहती है. ऐसे में लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती है किसी भी तरह देश को बंटने न दें. इस मुहिम को अलग अलग माध्यम के जरिए देश भर में फैलाया जा रहा है. कहीं लोग आपसी बातचीत, सदभावना संदेश के जरिए. कहीं सदभावना संदेश छपवाकर लोगों के बीच एकता कायम करने की बात की जा रही है तो कहीं वीडियो संदेश के जरिए इस बात की अपील की जा रही है कि देश में एकता कायम रखें.
इसी क्रम में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे एक हिंदू लड़की होली के दिन अपने मुस्लिम दोस्त को नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद तक अपने साइकिल पर विठाकर छोड़ती है.
लड़की छत से बरसाए जा रहे रंगों से कैसे उसे बचाती है. फिर नमाज के लिए सीढ़ियों तक पहुंचाती है. और जैसे ही लड़का कहता है कि नमाज पढ़कर आता हूं तो लड़की जवाब देती है, ''बाद में रंग पड़ेगा.'' तभी लड़का सहमती से सिर हिलाता है और मुस्कुरा कर नमाज के लिए चल देता है.
लड़की, नमाजी लड़का को बचाने के लिए कहती है कि पहले मेरे ऊपर रंग डालो. उत्साह में बच्चे अपने सभी गुब्बारे उसके ऊपर फोड़ देते हैं. जब सभी के पास रंग खत्म हो जाता है तो लड़की साइकिल पर बिठाकर मस्जिद तक छोड़ देती है.
अपनेपन के रंग से औरों को रंगने में दाग लग जाएं तो दाग अच्छे हैं. लिखे संदेश के साथ वीडियो खत्म हो जाता है. दरअसल, यह वीडियो वाशिंग पाउडर सर्फ एक्सेल का विज्ञापन है जिसे नाम दिया गया है #RangLaayeSang.
वीडियो को इतनी खूबसूरती से इसे कैमरे पर उतारा गया है कि देखने के बाद आप भी वाह-वाह! कर उठेंगे.
अपनो को अपनाओ: जब कुंभ की भीड़ में बेटे ने छोड़ा पिता का हाथ, आंखे नम कर देगा ये VIDEO
Source: IOCL

























