एक्सप्लोरर

Sonu Kumar New Video: बिहार के सोनू कुमार पर गुस्सा करता दिखा पत्रकार, लोगों ने पूछा ये पत्रकारिता है या गुंडागर्दी

Bihar Sonu Kumar: बिहार के सोनू कुमार का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पत्रकार सोनू के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए नजर आ रहा है.

Bihar Sonu Kumar New Video: हाल ही में बिहार में सोनू कुमार (Sonu Kumar) नाम के एक बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया (Bihar Viral Video) पर खूब वायरल हुआ था. इस वीडियो में ये बच्चा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के सामने हाथ जोड़कर पढ़ाई के लिए मदद मांगते हुए नजर आया था. वहीं इस बच्चे का अब एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पत्रकार इस बच्चे से उलझता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो में पत्रकार इस बच्चे से चिल्लाते हुए (Journalist Misbehaved With Sonu) सवाल करते हुए दिख रहा है. वहीं ये वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इस पत्रकार पर भड़क गए. 

इस वीडियो में ये पत्रकार बच्चे से चिल्लाते हुए सवाल कर रहा है कि तुम सैनिक स्कूल में पढ़ने के लिए कहने गए थे या फिर प्राइवेट स्कूल में. इस पर सोनू गुस्से में जवाब देने लगता है तो पत्रकार भी और ज्यादा चिल्लाने लगता है और कहता है कि उसी स्कूल में पढ़ने से तुम आईएस नहीं बन जाओगे, आईएएस बनने के लिए सिर्फ सैनिक स्कूल में नहीं पढ़ा जाता है. इसके बाद दोनों के बीच जोरदार बहस होती है. 

पत्रकार ने बेहद बदतमीजी के साथ की बात

इसके बाद ये पत्रकार रौब झाड़ते हुए बेहद बदतमीजी के साथ बच्चे से कहता है कि तुम्हें मीडिया ने वायरल किया है, तुम कोई नेता नहीं हो जो तुम्हें कोई गिराएगा. साथ ही ये पत्रकार बेहद गुस्से में बच्चे से कहता है कि एकदम चुप रहो और उंगली दिखाकर बात मत करना. तुम पांच दिन से बिहार में माहौल बनाकर रखे हो कि तुम्हें कोई गोद नहीं ले रहा है. कोई तुमसे पूछकर सवाल नहीं करेगा. 

लोगों ने पत्रकार को बताया घमंडी

इस दौरान सोनू के पास बैठे एक व्यक्ति ने जब इस पत्रकार से कहा कि आराम से बात कीजिए, चिल्लाइए मत. तो इस बात के बाद ये पत्रकार और भड़क उठता है और उस व्यक्ति पर भी चिल्लाने लगता है. वहीं इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोग कई तरह की प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं. जिसमें कई लोग इस पत्रकार को घमंडी तक कह रहे हैं. 

लोग बोले- ये पत्रकारिता कम गुंडागर्दी ज्यादा

अंशुल सिंह नाम के एक टि्वटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर लिखा कि ये पत्रकारिता कम गुंडागर्दी ज्यादा है. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये कौन सी पत्रकारिता है? कहां से आते हैं ऐसे लोग? माइक थाम लेने से कोई पत्रकार नहीं हो जाता. क्या ऐसे भी पत्रकार होते हैं? कुछ लोगों ने कहा कि एक बच्चे से इस तरह से डरा धमकाकर सवाल पूछना पत्रकारिता नहीं बल्कि गुंडागर्दी है. बच्चे पर पत्रकारिता का दम दिखा रहे इस इंसान को शर्म आनी चाहिए. ये एक बच्चे के मनोबल को कमजोर करने का काम कर रहा है. ये बहुत गलत है. 

सीएम नीतीश कुमार के साथ बातचीत की वीडियो हुई थी वायरल

गौरतलब है कि पिछले दिनों बिहार के नालंदा निवासी सोनू कुमार (Sonu Kumar) की सीएम नीतीश कुमार  (Nitish Kumar) से हुई कुछ देर की बातचीत ने सुर्खियां बटोरी थी. बीते शनिवार को पत्नी मंजू सिन्हा की पुण्यतिथि पर पैतृक गांव कल्याण बिगहा पहुंचे सीएम नीतीश कुमार से 12 साल के सोनू ने कहा था कि वह भी आईएएस बनना चाहता है, लेकिन स्कूल में मास्टर साहब देर से आते हैं और गप्पे मारकर जल्द चले जाते हैं. टीचर को अंग्रेजी नहीं आती है. उसके पापा शराब पीते हैं. सोनू की इन बातों का एक वीडियो सोशल मीडिया (Bihar Viral Child) पर खूब वायरल हुआ था. 

ये भी पढ़ें- 

Exclusive: जिसे दी गाली, क्या उसके लिए बजाएंगे ताली? हार्दिक पटेल ने किया ये खुलासा, BJP में जाने को लेकर दिया जवाब 

Lawyer Gets Threat Calls: खुद को बताया दिल्ली पुलिस कमिश्नर, वकील को धमकाया, अब ऐसे खुला पूरा मामला- केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
'छात्र न्याय के हकदार', राहुल गांधी की मांग- SC की निगरानी में बने हाई लेवल कमेटी
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
सस्ता सोना स्कैम: हैदराबाद के बिजनेसमैन को 2 करोड़ का चूना, जानें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
Live: लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, 2 बजे तक स्थगित, राज्यसभा में पेश होगा एंटी पेपर लीक बिल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget