एक्सप्लोरर

वायरल सच: क्या अपने ही पैसे बैंक से निकालने के लिए घूस देनी पड़ रही है?

नई दिल्ली: क्या नोटबंदी के बाद लंबी लाइन के बीच आप से कभी बैंक में अपने ही पैसों के लिए कमीशन मांगा गया? या आपने किसी को कमीशन मांगते देखा? ये सवाल इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है. दावा है कि बैंक से अपने ही पैसे निकालने पहुंचे शख्स से घूस मांगी जा रही है. वीडियो हैरान करने वाला है लेकिन पता ये लगाना है कि वीडियो सच्चा है या फिर झूठा? क्या पान की पीक की आढ़ में कमीशन की रकम बताई जा रही है? क्या पान की पीक की आढ़ में बैंक में गुलाबी नोटों वाला घोटाला हो रहा है? क्या अपने ही पैसे बैंक से निकालने के लिए घूस देनी पड़ रही है? क्या लोगों की मदद के लिए बैंक में बैठे कर्मचारी कमीशन मांग रहे हैं? क्या अपने ही खाते से पैसे निकालने की कीमत चुकानी पड़ रही है? वायरल हो रहे वीडियो में फॉर्म पर मुहर लगा रहे कैशियर से पैसे निकलवाने आया शख्स कमीशन का रेट पूछता है. पान की पीक की आढ़ में कैशियर रेट बताते हैं और ग्राहक कह देता है कि ठीक है सर कर दीजिए. इस पूरी बातचीत के बाद कैशियर 2 हजार के नए नोट गिनता हुआ दिखाई देता है और बैंक ग्राहक वहां से चला जाता है. ये वीडियो मोबाइल से बनाया गया है और ये फेसबुक पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है. वीडियो शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं. इनसे मिलिए ये हैं एसबीआई के स्वार के कैशियर. इन पर कैश देने के नाम पर घूस मांगने का आरोप है. दावा है कि इस वीडियो क्लिप के आधार पर पुलिस जांच कर रही है. वीडियो का सच जानने के लिए एबीपी न्यूज ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्वार नाम की ब्रांच ढूंढने की कोशिश की. एबीपी न्यूज को पड़ताल में सबसे पहले मिला 1 मिनट 35 सेकेंड का एक वीडियो जो वायरल हो रहे 44 सेकेंड के वीडियो का हिस्सा है. bankएक हिलते हुए शॉट के साथ ये वीडियो शुरू होता है सामने भारतीय स्टेट बैंक का नीला बोर्ड लगा हुआ है इस हिलते डुलते वीडियो में 6 सेकेंड बाद कैशियर दिखाई देता है जो कंप्यूटर पर चेक में लिखी तमाम जानकारियां डाल रहा है उन्हें ऐसा करने में करीब 37 सेकेंड लगते हैं हाथ फैलाकर भारतीय स्टेट बैंक में बैठे कैशियर 300 रुपए मांगते हुए सुनाई देते हैं. पैसे निकालने आया ग्राहक कैशियर से कहता है कि अभी तो पैसे निकाले नहीं है जो आप दे रहे हैं उसी में से काट लीजिएगा जिस पर कैशियर हामी भरते दिखाई देता है. लेकिन इस वीडियो में कहानी यहीं पर खत्म नहीं होती. हामी भरने के बाद भी पैसे निकालने पहुंचा शख्स 53 वें सेकेंड पर दोबारा कैशिय़र से एक सवाल पूछता है कितने देने होंगे? ये वो हिस्सा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. पड़ताल में हमें एसबीआई की स्वार ब्रांच मिली जो उत्तर प्रदेश के रामपुर की है. हमने बैंक के आला अधिकारियों से बात करने की कोशिश लेकिन सबने ये कह दिया कि उन्हें कुछ नहीं मालूम. पड़ताल का सिलसिला आगे बढ़ा तो हमें वो शख्स मिला जिसने ये वीडियो बनाया था. वीडियो बनाने वाले शख्स का नाम जीशान है जो रामपुर के स्वार के रहने वाले है. जीशान दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्र हैं और आप ये जानकर और भी हैरान रह जाएंगे फीस जमा करने के लिए पैसे की किल्लत थी इसलिए जीशान बैंक में अपने खाते से पैसे निकालने गए थे. जीशान की तरफ थाने में शिकायत की गई. नोटबंदी के बाद से देश भर के तमाम बैंक दिन रात लोगों की परेशानी को समझते हुए मेहनत कर रहे हैं ताकि मुश्किलें कम की जा सकें. लेकिन ऐसी कुछ घटनाएं बैंकों को कटघरे में खड़ा कर रही हैं. एबीपी न्यूज की पड़ताल में पैसे निकालने के बदले कमीशन मांगने वाला ये वीडियो सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
राहुल गांधी ने त्रिपुंड के साथ सुबह-सुबह लिखा 'सत्यम् शिवम् सुन्दरम्', क्या हैं मायने?
MLC Election Results 2026 Live: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
LIVE: यूपी-बिहार समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर काउटिंग, किसकी जीत-किसकी हार?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति
Explained: मस्क ने US चुनाव में लगाए 445 मिलियन डॉलर, भारत में कितनी राजनीतिक फंडिंग की अनुमति

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव में कौन मारेगा बाजी? दांव पर अनंत सिंह की भी साख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती जारी, दांव पर अनंत सिंह की भी साख
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं.. आशिक हूं…’ ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
जामिया छात्र आंदोलन: 8 नवंबर तक कैंपस बंद, ऑनलाइन होंगी क्लासेज और एग्जाम
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget