एक्सप्लोरर

राहुल गांधी के पीएम बनने तक दुकानों पर उधारी बंद ! क्या है इसका सच

वायरल संदेश में मिठाई के दुकान की एक वायरल तस्वीर है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिख रहे हैं.

नई दिल्लीः अक्सर दुकानों पर आपने आज नकद कल उधार लिखा देखा होगा. स्टीकर-बोर्ड किसी पर भी इस तरह के संदेश दुकानों पर लिखे मिलते हैं. हालांकि सोशल मीडिया एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक दुकान में स्टिकर लगा है जिस पर लिखा है 'राहुल ग़ांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद.' उस तस्वीर में खुद राहुल गांधी मौजूद दिख रहे हैं. चुनाव के मौसम में राहुल गांधी को लेकर ये चल रहा मजाक है या सच आपको यहां पता चलेगा.

राहुल गांधी के पीएम बनने तक दुकानों पर उधारी बंद ! क्या है इसका सच

क्या है वायरल मैसेज वायरल संदेश में मिठाई के दुकान की एक वायरल तस्वीर है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी दिख रहे हैं. तस्वीर में राहुल गांधी के साथ राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस महासचिव अशोक गहलोत और राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष सचिन पायलट भी हैं. वायरल तस्वीर में इन तीनों नेताओं की नजर मिठाई की तरफ है लेकिन सोशल मीडिया की नजर पीछे शीशे पर चिपके एक स्टीकर पर है. स्टीकर पर लिखा है. राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने तक उधारी बंद. राहुल गांधी के सामने राहुल गांधी को लेकर इस दावे को सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है

वायरल सच की पड़ताल सोशल मीडिया पर तस्वीर को लेकर मजाक बनाया जा रहा है लेकिन वायरल हो रही तस्वीर असली भी है या नहीं? कहीं ऐसा तो नहीं कि फोटो के साथ छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर परोसा जा रहा है इसका सच जानने के लिए वायरल सच की टीम ने पड़ताल शुरू की. चूंकि वायरल तस्वीर में राहुल गांधी के साथ राजस्थान के दो बड़े नेता नजर आ रहे हैं इसलिए पड़ताल राजस्थान से शुरू हुई.

राजस्थान में 7 दिसंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अध्यक्ष लगातार रैलियां कर रहे हैं. राहुल के चौतरफा चुनाव प्रचार के बीच हमें सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे भी पोस्ट दिखे जिसके मुताबिक राहुल बीकानेर में सभा के बाद बीकानेरी की मशहूर मिठाई की दुकान पर भी रुके थे. वायरल सच की टीम बीकानेर के उसी मिठाई दुकान पर पहुंची. क्योंकि शहर में उस दुकान की चर्चा भी हो रही थी जहां राहुल गए थे. 10 अक्टूबर को रैली करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मिठाई खरीदने जिस दुकान पर पहुंचे थे उस दुकान का नाम है श्री खण्डेलवाल मिष्ठान.

वायरल झूठ

राहुल गांधी के पीएम बनने तक दुकानों पर उधारी बंद ! क्या है इसका सच

हालांकि जब दुकान को देखा गया तो उसी जगह वैसा ही स्टिकर लगा दिखा और उस पर राहुल गांधी के पीएम नहीं बनने तक उधारी बंद जैसा कुछ कभी नहीं लगा था.

दुकानदार आनंद रावत से पूछने पर पता चला कि राहुल गांधी 10 तारीख को दुकान पर आए थे और उन्होंने मिठाई खरीदी. दुकान पर कुछ देर रुकने के बाद वापस चले गए. व्हाट्सएप पर जो मैसेज वायरल हो रहा है वैसा कुछ भी नहीं है. दुकान के स्टिकर पर मिठाई की जानकारी लिखी हुई थी, मिठाई के नाम लिखे थे. यानी सोशल मीडिया पर स्टिकर के साथ छेड़छाड़ करके गलत स्टिकर बना दिया है. इसलिए हमारी पड़ताल में राहुल गांधी के पीएम बनने तक दुकानों में उधारी बंद होने का दावा झूठा साबित हुआ है.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', पाकिस्तान में हिजबुल कमांडर ने कैमरे पर कबूला सच
'कुपवाड़ा से कठुआ तक, कश्मीर में ऐसा कोई कब्रिस्तान नहीं जहां...', हिजबुल कमांडर का कबूलनामा
Goa CM Pramod Sawant: वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
वन नेशन, वन इलेक्शन पर गोवा CM प्रमोद सावंत का समर्थन, कहा- 'संसाधनों की होगी बचत'
Ayatollah Ali Khamenei Funeral: 'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
'ईरान के लोग डरे नहीं, एकजुट और मजबूत दिखे',खामेनेई के अंतिम संस्कार से लौटने पर सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी
‘कांग्रेस 117 सीटों के साथ फिर से सत्ता में आएगी’, तेलंगाना विधानसभा चुनाव को लेकर बोले CM रेवंत रेड्डी

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget