एक्सप्लोरर

क्या है प्रधानमंत्री राहत कोष में 9 पैसे दान करने का वायरल सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक संदेश में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री राहत कोष में सिर्फ 9 पैसे का दान दिया गया है.

नई दिल्लीः आपने अक्सर सुना होगा कि किसी ने समाज के उत्थान के लिए हजारों रुपए का दान दिया है . लेकिन क्या कभी आपने 9 पैसे दान के बारे में सुना है और वो भी प्रधानमंत्री राहत कोष में?. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक संदेश में दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री राहत कोष में सिर्फ 9 पैसे का दान दिया गया है.

एक चेक है जो सोशल मीडिया पर दो दिनों में स्टार बन गया है. वायरल चेक में लिखी जानकारी के मुताबिक चार जून 2018 को जारी हुआ ये चेक प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को दान किया गया है और धारक ने 9 पैसे की रकम अदा की है . सवाल है कि आखिर कोई प्रधानमंत्री राहत कोष में 9 पैसा क्यों दान करेगा? दान भी करेगा. चेक भी काटेगा और इतनी मेहनत के बाद सिर्फ 9 पैसे दान देगा. इसके पीछे क्या सच है ये जानने के लिए एबीपी न्यूज की वायरल सच टीम ने जिम्मा उठाया.

क्या है प्रधानमंत्री राहत कोष में 9 पैसे दान करने का वायरल सच

वायरल सच की पड़ताल चेक में नाम वी चंद्रैया का लिखा हुआ था और दावे के मुताबिक ये तेलंगाना के निवासी हैं. छानबीन में पता चला कि वी चंद्रैया तेलंगाना के सिरकिला में रहते हैं. वी चंद्रैया से पूछा गया कि आखिर 9 पैसा दान करने का आइडिया उनके दिमाग में क्यों आया?

जवाब में उन्होंने भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का एक बिल दिखाया .ये बिल भी 4 तारीख का है यानि वो दिन जब वी चंद्रैया ने 9 पैसे का चेक दान किया था . इस बिल के मुताबिक वी चंद्रैया ने 1 लीटर पेट्रोल डलवाया जिसके लिए उन्होंने 82.87 रुपए चुकाए . ये कीमत पेट्रोल की पहले की कीमत से 9 पैसे कम थी यानि पेट्रोल भरवाने पर वी चंद्रैया ने 9 पैसे की बचत की थी . पेट्रोल भरवाने के बाद वे सीधे जिला कलेक्टर के पास पहुंचे और उन्हें वो चेक भेंट किया .उन्होंने बताया कि मैंने पेट्रोल से बचे 9 पैसों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष को दान किया है. मैंने अनुरोध किया है इससे देश के गरीब समझे जाने वाले अमीरों की मदद की जाए.

क्या है प्रधानमंत्री राहत कोष में 9 पैसे दान करने का वायरल सच

मतलब साफ है वी चंद्रिया पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से परेशान हुए और 9 पैसे की बचत उन्हें जले पर नमक छिड़कने जैसी लगी. इसलिए अपनी नाराजगी जाहिर करने का उन्होंने ये तरीका निकाला. लिहाजा हमारी पड़ताल में प्रधानमंत्री राहत कोष में 9 पैसे दान का दावा सच साबित हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
स्वतंत्रता दिवस: पुतिन-मैक्रों की बधाई, दुनिया के किन नेताओं ने भेजा संदेश?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
लाल किला ब्लास्ट: UN के अल-कायदा वाले दावे को पुलिस ने किया खारिज, जानें क्या कहा?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'

वीडियोज

Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Embed widget