एक्सप्लोरर

क्या PNB घोटाले के आरोपी नीरव ने नीलामी में PM मोदी का 4 करोड़ वाला सूट खरीदा था?

एक बार पहनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस सूट को नीलामी के लिए भेज दिया. दावा करने वाले डंके की चोट पर नीरव मोदी को प्रधानमंत्री मोदी के सूट का खरीदार बता रहे हैं.

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है. मैसेज ये है कि देश के साढ़े ग्यारह हजार करोड़ लूटकर भागने वाला नीरव मोदी ही वो शख्स है, जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट नीलामी में चार करोड़ रुपए में खरीदा था.

 कितना हल्का है दावा?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सूट नीलामी में पूरे 4 करोड़ 31 लाख रुपए का बिका था. लेकिन सोशल मीडिया कह रहा है कि पीएम मोदी के सूट के लिए करीब साढ़े चार करोड़ चुकाने वाला कोई और नहीं बल्कि देश को साढ़े ग्यारह हजार करोड़ का चूना लगाकर भाग जाने वाला हीरा कारोबारी नीरव मोदी ही है.

क्या PNB घोटाले के आरोपी नीरव ने नीलामी में PM मोदी का 4 करोड़ वाला सूट खरीदा था?

तीन साल पहले 25 जनवरी 2015 को अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैदराबाद हाउस के लॉन में बैठे चाय पर चर्चा कर रहे थे. उस साल बराक ओबामा गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत के विशेष अतिथि बने थे. काले रंग के सूट पर सोने के धागे से लिखा गया था, ‘’नरेंद्र दामोदरदास मोदी’’.

क्या PNB घोटाले के आरोपी नीरव ने नीलामी में PM मोदी का 4 करोड़ वाला सूट खरीदा था?

एक बार पहनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इस सूट को नीलामी के लिए भेज दिया.

 मोदी का सूट खरीदने वाला कौन था?

बोली का आंकड़ा 11 लाख से शुरू होकर 4 करोड़ 31 लाख तक पहुंचा था. इस सूट के लिए नीलामी के तीसरे दिन आखिरी बोली सूरत के व्यापारी लाल जी भाई पटेल ने लगाई थी.

 गुजरात के सूरत में जब नीलामी शुरू हुई तो उसी दौरान हीरा कारोबारी रमेश भाई वीरानी ने बताया कि उन्होंने ये सूट अपने बेटे की शादी का न्योता देते वक्त प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया था.

 दावा है कि नीरव मोदी ने पीएम मोदी का सूट 4 करोड़ में खरीदा था. जबकि सच ये है कि प्रधानमंत्री मोदी का सूट सूरत के हीरा व्यापारी लालजी भाई पटेल ने 4 करोड़ 31 लाख रु में खरीदा था.

इसलिए साढ़े ग्यारह हजार करोड़ की चपत लगाने वाले नीरव मोदी के पीएम मोदी का चार करोड़ सूट खऱीदने का दावा झूठा साबित हुआ है.

क्या PNB घोटाले के आरोपी नीरव ने नीलामी में PM मोदी का 4 करोड़ वाला सूट खरीदा था?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
सऊदी अरब में अटैक पर भारत बोला, 'अस्वीकार्य है, अपनी संप्रभुता...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
दिल्ली आ रहे सोनम वांगचुक, सरकार के साथ होगी मीटिंग, कहा- 'मुझे...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
प्रियंका के बाद पिता रॉबर्ट वाड्रा भी आए रेहान के साथ, बोले- 'मुझे बेटे पर गर्व'
Watch: बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
बेवोन जैकब्स ने मारा 96 मीटर लंबा छक्का, मुंह ताकते रह गए भारतीय फील्डर; देखें वीडियो
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
'शो कैंसिल हो जाएगा और बिल्डिंग सील', abp न्यूज पर रेहान वाड्रा का चौंकाने वाला खुलासा
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई बिहार पुलिस
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
Embed widget