एक्सप्लोरर

Howrah Violence: 'सीएम ममता बनर्जी ने जानते हुए भी सुरक्षा इंतजाम नहीं किए', बीजेपी MP लॉकेट चटर्जी का आरोप

Violence Over Ram Navami In Howrah: हुगली से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर कहा कि इधर अटैक हो रहा है और वो तुष्टीकरण की बात कर रहीं हैं.

BJP MP Targets Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी पर हुई हिंसा के लिए बीजेपी और टीएमसी के बीच आरोपों और प्रत्यारोप का दौर चल पड़ा है. अब हुगली से बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने बंगाल में शोभायात्रा के दौरान हुई हिंसा को लेकर सीएम मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि सीएम ने जानबूझकर इंतजाम नहीं किए हैं. उन्होंने कहा कि सीएम को इस्तीफा दे देना चाहिए.

'बंगाल में धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए'

सांसद चटर्जी ने सीएम ममता बनर्जी को घेरते हुए कहा कि बंगाल में धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी बोली ये बहुत दुख की बात है. उन्होंने कहा कि ये पुराना नहीं है, ऐसा बार- बार रामनवमी पर होता है.

सीएम बनर्जी को मालूम है, लेकिन फिर भी पुख्ता इंतजाम नहीं किए जाते हैं. उन्होंने कहा, "इधर अटैक हो रहा है और वो (ममता बनर्जी)  दूसरी जगह तुष्टीकरण की बात कर रहीं और बोल रहीं हैं कि रमजान में अच्छा काम करते हैं. तो क्या पत्थरबाजी करना अच्छा काम है?"

पूरे मामले पर NIA की जांच हो

एमपी चटर्जी ने आगे कहा कि हमारी मांग है कि पूरे मामले पर NIA की जांच हो और सीएम को रिजाइन करना चाहिए. हिंसा के आरोप बीजेपी पर लगाने और डीजे चलाकर राम को याद करना, ये कैसी प्रथा है, जहां चिल्ला कर शोभायात्रा निकाली जाती है पर भी चटर्जी ने करारा पलटवार किया. उन्होंने कहा, "हम लोग गाना बजाते हैं. क्या हमें इसके लिए परमिशन लेना पड़ेगा.? ये सब ममता के इशारे पर हो रहा है."

जब एबीपी न्यूज ने TMC नेता अभिषेक बनर्जी के बयान राम के नाम पर राजनीति का फायदा बंगाल को नहीं मिलेगा और 2021 की हार भूल गए है क्या ? को लेकर बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी से सवाल किया. उन्होंने जवाब दिया,"वहां राम के नाम का उत्साह बहुत ज्यादा है. बंगाल में करप्शन की राजनीति हो रही है. बंगाल में धर्म के नाम पर राजनीति नहीं होनी चाहिए." 

ये भी पढ़ें: Howrah Violence: 'हावड़ा में रामनवमी पर हुई हिंसा के पीछे हिंदू नहीं, बल्कि...', बोलीं सीएम ममता बनर्जी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
Monsoon Session 2026 Day 11 Live: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
LIVE: लोकसभा में पास हुआ सुप्रीम कोर्ट अमेंडमेंट बिल, राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'गंभीर अपराध में शामिल लोगों को नहीं मिलेगी राहत', NEET प्रोटेस्ट में हिंसा पर बोला SC
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
Live: दतिया में कांग्रेस जीत की ओर! आठवें राउंड की काउंटिंग के बाद इतना है जीत-हार का अंतर
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'जंतर मंतर की जगह...', दिल्ली प्रोटेस्ट को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र से मांगा जवाब
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
बृजभूषण कोर्ट से बरी, सांसद बेटे करण भूषण बोले- 3.5 साल का संकट...
Embed widget