एक्सप्लोरर

Bengal Violence: बंगाल के हावड़ा में आज फिर भड़की हिंसा, 15 जून तक धारा 144 लागू, ममता बोलीं- 'दंगे के पीछे BJP का हाथ'

Howrah Violence Latest News: हिंसा के बाद हावड़ा के कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी गई है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.

बीजेपी (BJP) से निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) की ओर से एक टीवी चैनल की डिबेट में पैगंबर मोहम्मद (Prophet Muhammad) पर विवादित टिप्पणी को लेकर उठे विवाद के बीच देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. आज फिर पश्चिम बंगाल (West Bengal) के हावड़ा जिले में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें हुईं. इस मामले में 70 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. प्रशासन ने हावड़ा जिले में 13जून तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी है. वहीं, हावड़ा के कई इलाकों में धारा-144 लागू कर दी गई है. राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने हिंसा के लिए बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है.

हिंसक घटनाओं के पीछे बीजेपी- सीएम ममता

सीएम ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ''हावड़ा में हिंसक घटनाएं हो रही हैं, जिसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं और वे दंगे कराना चाहते हैं, लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.'' सीएम ममता ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि लोग बीजेपी का गुनाह कबतक भुगतेंगे? आज हावड़ा जिले के डोमजुर थाने में तोड़फोड़ की गई. कई दुकानें प्रदर्शनकारियों के कारण जलकर खाक हो गईं. इलाके में भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया था.

सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद

गृह और पर्वतीय मामलों के विभाग की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद रहेगा. आदेश में कहा गया है कि वॉयस कॉल और एसएमएस सेवाएं जारी रहेंगी.  अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल हालात काबू में हैं और पुलिस ने हावड़ा के सालाप और उलूबेरिया में अवरुद्ध मार्गों को खुलवा दिया है. प्रदर्शनकारियों की धूलागढ़, पंचला और उलूबेरिया में पुलिस के साथ तब झड़प हुई, जब उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग छह की नाकेबंदी खुलवाने की कोशिश की.

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने की शांति की अपील

इस बीच राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शांति की अपील करते हुए राज्य के मुख्य सचिव से कानून और व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल जानकारी मांगी है. उन्होंने ट्वीट किया, “ शांति की अपील करते हुए पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मुख्य सचिव से राज्य में कल से बिगड़ी कानून व्यवस्था की स्थिति पर आज रात दस बजे तक तत्काल जानकारी मांगी है.'' उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपेक्षा है कि वह कानून का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दें कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा.”

राज्य में कानून व्यवस्था को संभालने में विफल ममता बनर्जी- मालवीय

हिंसा को लेकर बीजेपी आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने सीएम ममता पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, ''बंगाल की गृह मंत्री ममता बनर्जी एक बार फिर राज्य में कानून व्यवस्था को संभालने में विफल रही हैं. उनका प्रशासन उग्र दंगाइयों के लिए मूकदर्शक बना हुआ है.वह संपत्ति को जलाते हैं और तोड़फोड़ करते हैं. अगर वह कार्रवाई करने में असमर्थ हैं, तो उन्हें राज्यपाल से सेना तैनात करने का आग्रह करना चाहिए.''

बीजेपी सांसद ने अमित शाह को लिखा पत्र

वहीं, बीजेपी के सांसद और पार्टी के पश्चिम बंगाल उपाध्यक्ष सौमित्र खान ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा और उनसे राज्य में केंद्रीय बलों को तैनात करने का आग्रह किया. बीजेपी ने मांग की है कि हावड़ा जिले के विभिन्न हिस्सों में सड़कों और रेलवे पटरियों को अवरुद्ध करने वाले प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए भारतीय सेना को लाया जाए. विरोध और रेल नाकेबंदी के कारण कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं.

बीजेपी ने पैगंबर पर टिप्पणी को लेकर मुस्लिम देशों से तीखी प्रतिक्रिया आने के बाद पांच जून को नुपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और नवीन कुमार जिंदल को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

यह भी पढ़ें-

Jammu Kashmir: बारामूला में आतंकियों की साजिश नाकाम, श्रीनगर-बारामूला हाईवे पर IED बरामद, सुरक्षाबलों ने किया डिफ्यूज

सावधान! फिर सताने लगा है Corona, यहां समझिए पिछले 10 दिनों में कैसे बढ़ा संक्रमण, डराने वाले हैं आंकड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष
'सत्र का समय बहुत कीमती, लेकिन विपक्ष...', विपक्ष पर भड़कीं सयोनी घोष

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
15 अगस्त से पहले दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते रहेंगे बंद
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर से जुड़ा है केस
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget