एक्सप्लोरर

Vinesh Phogat Disqualified: 'विजेता की तरह करेंगी वापसी, हमारा सपोर्ट हमेशा साथ', विनेश के ओलंपिक से बाहर होने पर अमित शाह ने बढ़ाया हौसला

Vinesh Phogat Disqualification News: पेरिस ओलंपिक से विनेश फोगाट का बाहर होना सभी के लिए बेहद ही हैरानी भरा है. विनेश को महज 100 ग्राम वजह ज्यादा होने से डिस्क्वालिफाई किया गया है.

Vinesh Phogat Disqualification: केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने पेरिस ओलंपिक से भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के बाहर होने पर उनका हौसला बढ़ाया है. उन्होंने कहा है कि विनेश विजेता की तरह एक बार फिर वापसी करेंगी. हमारा सपोर्ट आपके साथ हमेशा रहने वाला है. विनेश फोगाट ने मंगलवार (6 अगस्त) को सेमीफाइनल मुकाबले में क्यूबा के युस्नेलिस गुजमैन लोपेज को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. इसके साथ ही उन्होंने सिल्वर मेडल भी पक्का कर लिया था. 

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "ओलंपिक में विनेश फोगाट को लगे झटके ने करोड़ों भारतीयों की उम्मीदों को जरूर तोड़ दिया है. उनका खेल करियर शानदार है, जो विश्व चैंपियन को हराने के गौरव से चमक रहा है. उनके साथ हुआ ये दुर्भाग्य उनके शानदार करियर में एक अपवाद की तरह है. मुझे यकीन है कि वह इस झटके से हमेशा की तरह विजेता बनकर वापसी करेंगी. हमारी शुभकामनाएं और समर्थन हमेशा उनके साथ है."

100 ग्राम वजन के चलते मेडल से चूकीं विनेश फोगाट

दरअसल, विनेश फोगाट का बुधवार (7 अगस्त) को पेरिस ओलंपिक के कुश्ती स्पर्धा के फाइनल में अमेरिका की सारा एन हिल्डब्रांट से मुकाबला था. वह 50 किलोग्राम वर्ग में मुकाबला खेलने वाली थीं. मगर फिर खबर आई कि तय वजन से कुछ ज्यादा होने पर उन्हें ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई कर दिया. डिस्क्वालिफिकेशन की वजह से उन्हें कोई भी मेडल नहीं मिलने वाला है. वह अब इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी खिलाड़ियों की लिस्ट में सबसे नीचे पहुंच चुकी हैं. 

बताया गया कि विनेश फोगाट का वजन 100 ग्राम ज्यादा था. नियम के तहत इसकी इजाजत नहीं है और इस वजह से ही उन्हें डिस्क्वालिफाई किया गया. विनेश के लिए ओलंपिक का शहर काफी निराशाजनक ही रहा है. 2016 के रियो ओलंपिक में वह चोट के चलते हिस्सा नहीं ले पाईं थीं. फिर 2020 के टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल में हार के साथ उन्हें बाहर होना पड़ा. 29 साल की विनेश के लिए पेरिस ओलंपिक अब तक शानदार रहा था, क्योंकि वह फाइनल तक पहुंची थीं. 

यह भी पढ़ें: Vinesh Phogat Disqualification Live: टूट गईं मेडल की उम्मीदें! विनेश फोगाट ओलंपिक से डिस्क्वालिफाई, PM ने बढ़ाया हौसला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
बंगाल: बीरभूम के होटल में भीषण आग, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
अन्नामलाई ने CM विजय को चेताया, 'मेरे पास ऑडियो, मंत्री लोग...'
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
'दिमागी नक्सल' पर सियासी घमासान, PM मोदी के बयान पर भड़का विपक्ष
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' को बनाया जाए राष्ट्रगान
मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन’ को हटाने की मांग, बोले- 'वंदे मातरम' बने राष्ट्रगान
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा ओवर खेलने वाली टीम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
ट्रंप ने रिपोर्टर को ही बना दिया प्रेस सेक्रेटरी, लेविट का नाम लेकर क्या कहा?
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget