एक्सप्लोरर

सरकार बनाने को लेकर शिवसेना सांसद का बड़ा बयान

शरद पवार साहब ने क्या कहा है. इसकी मुझे पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि सही समय पर हमारे पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बारे में शुभ सूचना देंगे.

नई दिल्ली: महाराष्ट्र में सियासत लगातार करवट बदल रही है. सरकार बनने का सस्पेंस बरकरार है. शिवसेना नेता विनायक राउत ने कहा कि राजनीति नहीं पता लेकिन दिसंबर में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनेगी. विनायक राउत ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि शरद पवार साहब ने क्या कहा है, उसकी मुझे जानकारी नहीं है. लेकिन हमने किसानों को राहत देने के मुद्दे पर एडजर्नमेंट मोशन दिया था. जिसे स्वीकार नहीं किया गया. उसके खिलाफ हम लोगों ने सदन से बहिर्गमन किया है. हम चाहते हैं कि किसानों को मदद दी जाए. उनको राहत राशि बढ़ाई जाए. हमने इसके लिए विरोध प्रदर्शन भी किया था.

शरद पवार साहब ने क्या कहा है. इसकी मुझे पूरी जानकारी नहीं है. लेकिन मैं आपको बताना चाहता हूं कि सही समय पर हमारे पक्ष प्रमुख उद्धव ठाकरे इस बारे में शुभ सूचना देंगे. मुझे राजनीति नहीं पता है. शरद पवार साहब के बारे में भी नहीं पता है, कि वह कब मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन इतना पता है कि जल्द ही शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की सरकार बनेगी और दिसंबर में ही, नए साल से पहले ही महाराष्ट्र में सरकार बन जाएगी.

महाराष्ट्र में सरकार बनाने के सवाल पर शरद पवार ने कहा कि बीजेपी-शिवसेना साथ लड़े, उनसे पूछो कि सरकार कैसे बनेगी ? हम और कांग्रेस साथ लड़े तो बैठक कर रहे हैं. इस बीच महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर भी बड़ी खबर सामने आयी है. महाराष्ट्र में सरकार पर जारी सस्पेंस के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार दिल्ली पहुंच गए हैं. शरद पवार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करेंगे. जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच यह मुलाकात शाम पांच से छह बजे के बीच हो सकती है. एनसीपी की ओर से कहा गया है कि इस बैठक के बाद महाराष्ट्र को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
'अगर किसी पुलिस ऑफिसर ने की ज्यादती तो...', NEET प्रोटेस्ट पर SC ने क्या कहा?
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम
पहले गीजर, फिर मिक्सर... अब KitKat में छिपाकर ड्रग्स तस्करी की कोशिश नाकाम

वीडियोज

Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
कर्नाटक मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, DK शिवकुमार ने खेला बड़ा दांव, कई नए चेहरे शामिल
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
Live: दतिया में 11वें राउंड के बाद कांग्रेस के घनश्याम सिंह करीब 11800 वोटों से आगे
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' मदद के नाम पर बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
'महीने में 5-6 बार साथ सोना होगा,' बूढे शख्स ने आकांक्षा चौधरी से की थी गंदी डिमांड
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
‘अब टीम में लौटने...' अपनी वापसी पर भुवनेश्वर कुमार का बड़ा बयान
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
'हम अलग...', तसलीमा ने CJP प्रोटेस्ट की बांग्लादेश से की तुलना तो दीपके की दो टूक
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
Xप्लेन: आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
आपके राज्य में अब भी बारिश नहीं हुई, तो पानी को कितना तरस जाएंगे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की बढ़त के बीच तेज प्रताप का रिएक्शन, 'BJP को…'
Embed widget